रीवा न्यूज: चिकित्सकों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, निकाली गई रैली

डिजिटल डेस्क रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में रीवा ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी और आईएमए द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
मुख्य अतिथि डीएसपी हिमानी पाठक ने हिंसा पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. रेखा सिंघल ने स्वागत भाषणदिया। अध्यक्ष डॉ. पद्मा शुक्ला ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। मंच संचालन डॉ. सुनील अवस्थी व डॉ. प्रियंका परौहा ने किया।
प्रभारी डीन डॉ. प्रियंक शर्मा, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, पूर्व सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह व सुनील अग्रवाल ने सुरक्षा और विधिक अधिकारों पर विचार रखे।
संघ अध्यक्ष डॉ. एके तिवारी, डॉ. अमित चौरसिया, डॉ. एचएन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी पी.एल. अवस्थी सहित डॉ. स्वरूप सागर, डॉ. राजेश सिंघल, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. शैलजा सोनी व डॉ. सिद्धार्थ जैन मौजूद रहे। डॉ. सोनल अग्रवाल के आभार प्रदर्शन के बाद जागरूकता रैली निकाल कर संदेश दिया गया।
Created On :   8 Aug 2026 4:09 PM IST












