विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं
विश्व ओजोन दिवस के मौके पर देशभर में ओजोन परत के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से लेकर कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व ओजोन दिवस के मौके पर देशभर में ओजोन परत के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से लेकर कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ओजोन परत बचाएं, पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित बनाएं।" विभाग ने बताया कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। इसका संरक्षण मानव जीवन, वन्यजीवों, पेड़-पौधों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। आइए, विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ओजोन परत की सुरक्षा और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस पर आइए, हम सब मिलकर कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें। हमारी जागरूक पहल ही धरती को सुरक्षित बनाएगी।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि विश्व ओजोन दिवस हमें पर्यावरणीय जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। आइए, ओजोन परत के संरक्षण के साथ पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाएं और भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं हरित पृथ्वी सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।"

उन्होंने कहा कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी और जीवन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक कवच है। इसे सुरक्षित रखना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारा दायित्व भी है।

विजय सिन्हा ने लोगों से प्रकृति के संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पृथ्वी के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आइए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करें। ओजोन परत की सुरक्षा हमारी पृथ्वी, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ वायु, स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित पृथ्वी के संकल्प के साथ प्रकृति संरक्षण को जन-जन का दायित्व बनाएं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 8:25 AM IST

Tags

Next Story