विश्व ग्रामीण महिला दिवस 2026 जानें कब हुई इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम

विश्व ग्रामीण महिला दिवस 2026 जानें कब हुई इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
किसी भी देश, समाज या परिवार की तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं की न केवल सरकार बनाने में, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी बराबर की हिस्सेदार होती है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन अभी भी ग्रामीण महिलाएं कई पहलू में पीछे हैं।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। किसी भी देश, समाज या परिवार की तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं की न केवल सरकार बनाने में, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी बराबर की हिस्सेदार होती है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन अभी भी ग्रामीण महिलाएं कई पहलू में पीछे हैं।

ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके मौलिक अधिकारों के जरिए उन्हें मजबूत करने के लिए हर वर्ष 15 अक्टूबर को 'विश्व ग्रामीण महिला दिवस' मनाया जाता है। गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस देश समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर आइए हम आपको इस दिवस को मनाने का उद्देश्य और थीम के बारे में बताते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाने का उद्देश्य कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी दूर करने में ग्रामीण महिलाओं के योगदान और उनकी भूमिका को सम्मान देना है। विश्व ग्रामीण महिला दिवस के खास अवसर पर देश-दुनिया में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह का आयोजन कर देश और समाज की उन्नति एवं प्रगति में उनके योगदान को स्मरण किया जाता है।

विश्व ग्रामीण महिला दिवस मनाने का सुझाव 1995 में बीजिंग में हुए चौथे विश्व महिला सम्मेलन में दिया गया था। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 18 दिसंबर 2007 को अपने प्रस्ताव के माध्यम से इसकी स्थापना की, जिसके बाद इस दिन को प्रत्येक वर्ष आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा।

विश्व ग्रामीण महिला दिवस पहली बार 15 अक्टूबर 2008 को मनाया गया था। इस वर्ष विश्व ग्रामीण महिला दिवस की थीम 'सभी के लिए अच्छे भोजन का उत्पादन करने वाली ग्रामीण महिलाएं' है। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि कृषि श्रम और खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की अहम भूमिका है, लेकिन अभी भी उन्हें भूमि, तकनीक और वित्तीय संसाधनों तक समान अधिकार मिलने बाकी हैं।

यह दिन ग्रामीण और मूल निवासी महिलाओं के अहम योगदान का सम्मान करता है। इस दिन उन चुनौतियों को दूर करने की जरूरत पर भी जोर दिया जाता है, जिनका सामना ग्रामीण महिलाओं को जमीन के अधिकार, वित्तीय सेवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में करना पड़ता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 10:49 PM IST

Tags

Next Story