वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की

वांग यी ने जर्मनी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 21 सितंबर को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से फोन पर बात की।

बीजिंग, 22 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 21 सितंबर को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से फोन पर बात की।

वांग यी ने कहा कि चीन और जर्मनी विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं और चौतरफा तौर पर रणनीतिक साझेदार हैं। एकतरफावाद और वैश्वीकरण-विरोधी माहौल के मौजूदा प्रभाव के सामने दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक संचार को मजबूत करना, आपसी विश्वास बढ़ाना, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना और यह सकारात्मक संदेश देना आवश्यक है कि चीन और जर्मनी संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करते हैं।

इससे चीन-जर्मनी संबंधों के विकास में बाहरी देशों का विश्वास बढ़ेगा। यह चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास में भी रचनात्मक भूमिका निभाता है। चीन और जर्मनी के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना दोनों पक्षों के हित में है और दोनों के लिए सही विकल्प है। हमें अब तक हुई प्रगति का सम्मान करना चाहिए, चीन और जर्मनी के बीच गहन और अधिक व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए और निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त करनी चाहिए।

वांग यी ने कहा कि एक-चीन सिद्धांत चीन-जर्मनी संबंधों की राजनीतिक नींव है। हम आशा करते हैं कि जर्मनी, चीन और जर्मनी के बीच आपसी विश्वास और मित्रता की परंपरा को संजोकर रखेगा और उसे मजबूत करेगा, एक-चीन सिद्धांत का पालन करेगा, चीन-जर्मनी संबंधों और थाईवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा, जिससे दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के लिए आवश्यक परिस्थितियां निर्मित होंगी।

वेडफुल ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-जर्मनी संबंधों में विकास की अच्छी गति बनी हुई है। जर्मनी चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को और मजबूत करने, चीन-जर्मनी नए दौर के अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और चीन-जर्मनी संबंधों के स्तर को लगातार ऊंचा उठाने के लिए तत्पर है। जर्मनी एक-चीन नीति का दृढ़तापूर्वक पालन करता है और इस स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति कई नए खतरों और चुनौतियों का सामना कर रही है।

जर्मनी को उम्मीद है कि चीन अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में अपना प्रभाव डालेगा और जर्मनी के साथ मिलकर समाधान पर विचार-विमर्श करेगा। जर्मनी यूरोपीय संघ और चीन को संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों को उचित रूप से सुलझाने में समर्थन करता है और इस संबंध में सकारात्मक भूमिका निभाना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2026 10:31 PM IST

Tags

Next Story