वांग यी ने मिस्र और क्यूबा के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बात
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 12 मार्च को मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अबदलती के साथ फोन पर वार्ता की।
इस मौके पर अबदलती ने क्षेत्रीय स्थिति और मिस्र के रुख का परिचय दिया और कहा कि मिस्र युद्ध के हालात को लेकर बहुत चिंतित है। यूएन सुरक्षा परिषद ने हाल में प्रस्ताव पारित किया। मिस्र विभिन्न पक्षों से संयम बरतने का आग्रह करता है, ताकि क्षेत्रीय उथल-पुथल बिगड़ने से बच सके। मिस्र चीन के संतुलित व निष्पक्ष रुख और महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करता है और चीन के साथ संपर्क घनिष्ठ बनाना चाहता है, ताकि स्थिति शीघ्र ही शिथिल हो सके।
वहीं, वांग यी ने चीन का सैद्धांतिक रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार देश होने के नाते चीन और मिस्र दोनों वार्ता के जरिए क्षेत्रीय समस्या हल करने का पक्ष लेते हैं और बल प्रयोग का विरोध करते हैं। मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहा युद्ध स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा परेशानी लाएगा, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालेगा और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा। शीघ्र ही युद्धविराम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति है। चीन मिस्र समेत क्षेत्रीय देशों के साथ संपर्क और समन्वय कायम रखना चाहता है, ताकि शांति साकार करने में रचनात्मक भूमिका निभाई जा सके।
उधर, वांग यी ने क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज के साथ फोन पर बात की। ब्रूनो रोड्रिगेज ने मौजूदा स्थिति का परिचय दिया और क्यूबा को चीन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 March 2026 5:42 PM IST












