संयुक्त राष्ट्र में चीनी प्रतिनिधि अमेरिका ईरान परमाणु संकट का जनक
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को ईरान प्रतिबंध समिति की बैठक में यूएन में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने कहा कि अमेरिका ईरान परमाणु संकट का जनक है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्य अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं और चीन इसकी कड़ी निंदा करता है।
फू त्सोंग ने कहा कि बल प्रयोग अंतर्राष्ट्रीय विवादों का सही समाधान नहीं है। ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। अमेरिका और इजरायल को तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी वाली ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु मुद्दे का अंतिम समाधान राजनीतिक और राजनयिक मार्ग से ही संभव है। अमेरिका ने एकतरफा रूप से ईरान परमाणु समझौते से हटकर संकट पैदा किया और वार्ता प्रक्रिया के दौरान ईरान पर सैन्य हमला कर राजनयिक प्रयासों को विफल कर दिया।
चीनी प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि ईरान को अप्रसार संधि के तहत शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के उपयोग का अधिकार है। आईएईए की रिपोर्टों में ईरान द्वारा परमाणु हथियार बनाने का कोई सबूत नहीं मिला है।
फू त्सोंग ने यह भी कहा कि सुरक्षा परिषद की कार्रवाइयों का उद्देश्य तनाव कम करना और मध्य पूर्व में दीर्घकालिक शांति बनाए रखना होना चाहिए। चीन इस मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 March 2026 5:20 PM IST












