वांग यी ने फिलीपींस की विदेश मंत्री से भेंट की
बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 22 जुलाई को मनीला में निमंत्रण पर फिलीपींस की विदेश मंत्री मा. थेरेसा लाज़ारो से भेंट की।
वांग यी ने फिलीपींस के प्रति चीन के गंभीर पक्ष का व्याख्यान किया और रन आईच्याओ में फिलीपींस के व्यक्तियों का चीनी कानूनी प्रवर्तन जहाज से टकराने की कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया।
वांग यी ने कहा कि पिछले कुछ साल चीन-फिलीपींस सम्बंध मुश्किल और चुनौती का सामना करता रहा है, जो दोनों पक्षों के हित के अनुरूप नहीं है और फिलीपींस के विकास को नुकसान पहुंचाता है। तथ्यों से यह साबित हो गया है कि बाहरी ताकतों को इलाके के मामलों में दखल देने और मनमाने ढंग से समुद्री झगड़े भड़काने की इजाजत देने से फिलीपींस दूसरों का हथियार बन जाता है। खेद की बात है कि जब चीन और फिलीपींस वार्ता करने वाले हैं, तब फिलीपींस में कुछ लोग खासकर सेना व पुलिस की कुछ शक्तियां जानबूझ कर घटना छेड़कर वार्ता की प्रक्रिया बर्बाद करती हैं। वर्तमान में चीन फिलीपींस सम्बंध चौराहे पर खड़े हैं। फिलीपींस को सही और विवेकतापूर्ण विकल्प चुनना है।
वांग यी ने बल दिया कि चीन-फिलीपींस सम्बंध के विकास की कुंजी सही दिशा पकड़ना है। बाहरी शक्ति के उकसावे में फिलीपींस ने एक अस्थाई तथाकथित मध्यस्थता न्यायाधीकरण गठित किया और तथाकथित निर्णय गढ़कर उसे भुनाया,जो गैरकानूनी और अप्रभावी है। चीन ने शुरू से ही उसे अस्वीकार्य किया और इस में हिस्सा नहीं लिया। चीन उसे कभी भी मान्यता नहीं देगा। फिलीपींस को फौरन ही समुद्रीय मामले पर उकसावा देना बंद करना, चीन को दिये गये वादे का पालन करना और द्विपक्षीय सम्बंध की स्थिरता के लिए ठोस कोशिश करनी चाहिए।
लाज़ारो ने कहा कि फिलीपींस और चीन की आवाजाही का लंबा इतिहास है, जो अलग नहीं होने वाले पड़ोसी है। फिलीपींस हमेशा एक चीन सिद्धांत का पालन करता है। फिलीपींस वार्ता से समुद्रीय मुद्दे का उचित समाधान निकालने की उम्मीद करता है ताकि द्विपक्षीय सम्बंध का सुधार हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 July 2026 7:57 PM IST












