पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन घोषित होंगे 10वीं के नतीजे

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन घोषित होंगे 10वीं के नतीजे
पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र बेसब्री से परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) के बोर्ड परीक्षा 2026 परिणामों की तारीख के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र बेसब्री से परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) के बोर्ड परीक्षा 2026 परिणामों की तारीख के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का परिणाम 8 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसी के संबंध में डब्ल्यूबीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर लिखा, "पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यह घोषणा करते हुए प्रसन्न है कि माध्यमिक परीक्षा (सेकेंडरी परीक्षा), 2026 के परिणाम 8 मई, 2026 (शुक्रवार) को प्रकाशित किए जाएंगे।"

इसी के साथ ही बोर्ड ने छात्रों को बताया कि उन्हें रिजल्ट जारी होने से जुड़ी आगे की जानकारी समय रहते दी जाएगी।

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम देखने और संबंधित निर्देशों के लिए बोर्ड के आधिकारिक संदेशों से ही संपर्क में रहें। बोर्ड ने आगे लिखा, "यह प्रेस विज्ञप्ति छात्रों और विद्यालयों के हित में जारी की जा रही है ताकि सूचना का समय पर प्रसार सुनिश्चित हो सके और परिणाम घोषित होने के दिन ही संबंधित विद्यालयों द्वारा परिणाम वितरित किए जा सकें।"

पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख सकेंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ने राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 फरवरी से 12 फरवरी तक कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें अतिरिक्त 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 8:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story