विंबलडन पहुंचीं भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा

विंबलडन पहुंचीं भारतीय ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर खत्म होने के बाद, ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'विंबलडन' पहुंचीं। लंदन के ऑल-इंग्लैंड क्लब में दीप्ति ने दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा।

लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर खत्म होने के बाद, ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'विंबलडन' पहुंचीं। लंदन के ऑल-इंग्लैंड क्लब में दीप्ति ने दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा।

महिला क्रिकेट में दुनिया की सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडर्स में शुमार दीप्ति ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गई।

दीप्ति पहली बार विंबलडन मुकाबला देखने पहुंची थीं। विंबलडन की पहली यात्रा पर ऑल-इंग्लैंड क्लब ने उनका स्वागत किया। टूर्नामेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, "दीप्ति शर्मा विंबलडन में आपका स्वागत है।"

साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में दुनिया के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए हर साल दर्जनों मशहूर हस्तियां विंबलडन आती हैं। दीप्ति दो दिनों में विंबलडन जाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। बुधवार को, भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ऑल-इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर नजर आए थे।

गुरुवार को, एलेक्जेंड्रा एला, मैरी बौजकोवा और एम्मा नवारो जैसी शीर्ष खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

फिलीपींस की 21 वर्षीय एला ने माया जॉइंट के खिलाफ 3-6, 6-2, 6-0 से जीत हासिल की और पहली बार तीसरे राउंड में जगह बनाई। इसी के साथ एला विंबलडन के तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली फिलीपीन खिलाड़ी बनीं।

नंबर 21 सीड बौजकोवा पहले सेट में शुरुआती ब्रेक से उबरते हुए ग्रांट को 7-5, 6-3 से हराकर तीसरी बार विंबलडन के तीसरे राउंड में पहुंचीं। उनका अगला मुकाबला पिछले साल विंबलडन क्वार्टर फाइनलिस्ट रहीं ल्यूडमिला सैमसनोवा से होगा।

वहीं, नॉटिंघम फाइनल में बुजकोवा से हारने वालीं नवारो ने ओक्साना सेलेखमेतेवा को 3-6, 6-4, 6-1 से मात देकर लगातार तीसरे साल ऑल इंग्लैंड क्लब में तीसरे राउंड में जगह बनाई है। नवारो साल 2024 में क्वार्टर फाइनल और पिछले साल चौथे राउंड तक पहुंची थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 11:24 PM IST

Tags

Next Story