विंबलडन रोमन सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई

विंबलडन रोमन सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई
रोमन सफीउलिन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन और भावनात्मक जीत हासिल करते हुए विंबलडन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। रूस के सफीउलिन ने शुक्रवार को ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौरे में जगह बनाई। लंबे समय तक इंजरी से जूझने के बाद विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचना सफीउलिन के लिए निश्चित रूप से भावनात्मक और रोमांचक है।

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। रोमन सफीउलिन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन और भावनात्मक जीत हासिल करते हुए विंबलडन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। रूस के सफीउलिन ने शुक्रवार को ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौरे में जगह बनाई। लंबे समय तक इंजरी से जूझने के बाद विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचना सफीउलिन के लिए निश्चित रूप से भावनात्मक और रोमांचक है।

28 साल के सफीउलिन 2026 में एक भी टूर-लेवल जीत के बिना ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंचे थे। उन्होंने ब्राजील के खिलाड़ी को दो घंटे और नौ मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों हराया। यह मैच 2023 में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने के बाद से ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में उनका सबसे अच्छा नतीजा था।

जीत के बाद अपने आंसू नहीं रोक सके सफीउलिन ने कहा, "यूएस ओपन के बाद, मुझे अपनी चोट का इलाज कराने के लिए रुकना पड़ा। वह समय बहुत मुश्किल था। छह महीने पहले भी, मुझे नहीं पता था कि मैं वापस आ पाऊंगा या नहीं। मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं।"

सफीउलिन का सामना अब चौथे राउंड में सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच या फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच से होगा।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 36 ने चोट से उबरने के लिए यूएस ओपन के बाद अपना 2025 सीजन खत्म किया। क्वालीफाइंग से आने के बाद वह विंबलडन में नंबर 132 पर आए थे। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले राउंड में एंड्री रुबलेव को हराने के लिए दो मैच पॉइंट बचाए और फिर बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को पांच सेट में हराया।

फोंसेका के खिलाफ, सफीउलिन ने टूर्नामेंट में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सामने आए सभी पांच ब्रेक पॉइंट बचाए और मैच में दबदबा बनाकर आखिरी 16 में जगह पक्की की। इस जीत से उनकी रैंकिंग में भी काफी उछाल आया। अब वह एटीपी रैंकिंग में 37 स्थान ऊपर चढ़कर 95वें नंबर पर पहुंच गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 9:38 PM IST

Tags

Next Story