वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 प्राची ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, भारत के 6 पदक पक्के

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 प्राची ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, भारत के 6 पदक पक्के
बॉक्सर प्राची की अगुवाई में, भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 (स्टेज 2) में शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद मुक्केबाजों ने देश के लिए छह पदक पक्के कर लिए हैं।

गुइयांग, 19 जून (आईएएनएस)। बॉक्सर प्राची की अगुवाई में, भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 (स्टेज 2) में शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद मुक्केबाजों ने देश के लिए छह पदक पक्के कर लिए हैं।

प्राची (57 किग्रा) ने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे की शिह यी वू को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

48 किग्रा में दुनिया की नंबर 1 महिला बॉक्सर मीनाक्षी इस प्रतियोगिता में 51 किग्रा में मुकाबला कर रही हैं। मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा पर 5-0 से जीत हासिल की। यह दिन की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी।

पुरुषों की कैटेगरी में, दीपक (70 किग्रा) ने शांत प्रदर्शन करते हुए अजरबैजान के नबी इस्गांडारोव को 5-0 से हराया, जबकि निखिल (55 किग्रा) ने भी अजरबैजान के अमीन मम्मादजादा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इन नतीजों के बाद 6 पदक भारत की झोली में आ चुके हैं। इससे भारतीय मुक्केबाजों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा दबदबा दिख रहा है।

इससे पहले, सनेह (65 किग्रा) ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पोलैंड के किंगा क्रोवका से 0-5 से हारकर मुकाबले से बाहर हो गए।

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत का लगातार अच्छा प्रदर्शन एक बार फिर सभी वेट कैटेगरी में गहराई दिखाता है, क्योंकि टीम अब कई फाइनलिस्ट और आने वाले मुकाबलों में संभावित स्वर्ण पदक पर नजर रखे हुए है।

गुरुवार को, भारत की मीनाक्षी चीन में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) के चौथे दिन विजयी हुईं और अपने भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मीनाक्षी ने 51 किग्रा भार वर्ग में पोलैंड की नतालिया कुक्जेवस्का को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी।

चौथे दिन दूसरे मुकाबले में, अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजरोव से 0-5 से हारकर बाहर हो गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 10:10 PM IST

Tags

Next Story