मानवीय रुचि: जापान दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 1908 में हुआ था जन्म

टोक्यो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में पहचानी जाने वाली 116 वर्षीय टोमिको इटूका का निधन हो गया है। उनका जन्म 23 मई, 1908 को ओसाका में हुआ था।
ह्योगो प्रान्त की नगर सरकार ने बताया कि इटूका का इस हफ्ते की शुरुआत में पश्चिमी जापान के आशिया शहर के एक नर्सिंग होम में निधन हो गया, जहां वह रहती थीं। क्योडो न्यूज ने यह जानकारी दी।
शनिवार को जापानी दैनिक 'द मेनिची' की रिपोर्ट के अनुसार, "जिस शहर में वह रहती थीं, वहां के विशेष नर्सिंग होम में वह अपने पसंदीदा लैक्टिक एसिड ड्रिंक का आनंद लेती थीं और अक्सर कर्मचारियों को धन्यवाद कहती थीं।"
आशिया के मेयर रयोसुके ताकाशिमा ने कहा, "अपने लंबे जीवन के माध्यम से, उन्होंने हमें बहुत साहस और आशा दी। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
दिसंबर 2023 में ओसाका प्रान्त के काशीवारा में 116 वर्षीय फुसा तात्सुमी की मृत्यु के बाद इटूका जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स बनी थी।
फुसा तात्सुमी का जन्म 25 अप्रैल, 1907 को हुआ था और उन्होंने अपने अंतिम दिन काशीवारा के एक नर्सिंग होम में बिस्तर पर बिताए थे। फुकुओका में 119 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद अप्रैल 2022 में तात्सुमी जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गई थीं।
सितंबर 2024 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इटूका को दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई। उन्हें स्पेन के कैटेलोनिया के ओलोट की 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा की मृत्यु के बाद। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार मोरेरा का जन्म 4 मार्च, 1907 को हुआ था।
जापान में औसत जीवन अवधि 2020 में महिलाओं के लिए 87.71 वर्ष और पुरुषों के लिए 81.56 वर्ष थी। कोरोनावायरस से बढ़ती मौतों के कारण 2021 और 2022 में औसत जीवन अवधि में कमी आई है।
सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि कोविड-19 महामारी से मौतों में कमी के कारण जापानी लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा तीन साल में पहली बार 2023 में बढ़ी।
जापान में महिलाओं की औसत जीवन अवधि 2022 से 0.05 बढ़कर 87.14 वर्ष हो गई है, जबकि पुरुषों के लिए यह 0.04 बढ़कर 81.09 वर्ष हो गई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Jan 2025 3:35 PM IST