शी ने स्थानीय पार्टी समिति की कार्य नियमावली पर सीपीसी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की

शी ने स्थानीय पार्टी समिति की कार्य नियमावली पर सीपीसी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 27 मार्च को बैठक कर सीपीसी स्थानीय समिति की कार्य नियमावली पर विचार किया। इसकी अध्यक्षता सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने की।

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 27 मार्च को बैठक कर सीपीसी स्थानीय समिति की कार्य नियमावली पर विचार किया। इसकी अध्यक्षता सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने की।

इस बैठक में कहा गया कि स्थानीय पार्टी समितियों को कामरेड शी चिनफिंग से केंद्रित रहने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्राधिकार और केंद्रीय एकीकृत नेतृत्व का डटकर अनुमोदन करना है, केंद्रीय कमेटी के फैसले के कार्यान्वयन को अपना सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपनाना है और केंद्रीय कमेटी से निर्धारित कार्यों को दृढ़ता से अमल में लाना है। इसके साथ स्थानीय पार्टी समितियों को अपने-अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति के मुताबिक सक्रिय और सृजनात्मक रूप से काम करना है।

इस बैठक में बल दिया गया कि स्थानीय पार्टी समितियों को विकास का अनुसरण करने और सुरक्षा की गारंटी करने की अनिवार्य जिम्मेदारी है। उनको संपूर्ण और सटीक रूप से नए विकास का अवधारणा लागू कर ठोस कदमों से गुणवत्तापूर्ण विकास बढ़ाना, जनजीवन के सुधार पर खास जोर लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सामाजिक स्थिरता की पूरी सुरक्षा करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story