यादों के झरोखे से फिर लौट आईं सोनी राजदान, कश्मीरी पॉप गाने में दिखी अधूरी मोहब्बत की कसक
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान मनोरंजन जगत में धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। लंबे समय बाद वे एक बेहद भावुक और रूहानी कश्मीरी पॉप गाने 'वानियो' में नजर आई हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस गाने से जुड़ी कुछ अनकही यादें और इसके पीछे की कहानी शेयर की।
सोनी ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने गाने को 'यादों से भरा' और 'हल्का उदास' संगीत बताया। उन्होंने बताया कि यह गाना कश्मीरी संस्कृति और आधुनिक पॉप का एक अनूठा मिश्रण है।
सोनी ने लिखा, "इस गाने को कश्मीर के प्रतिभाशाली कलाकार अर्सलानी निजामी, मस्रत उन निस्सा और हैदर डार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ब्लूक द्वारा तैयार किया गया है।"
उन्होंने म्यूजकि वीडियो की कहानी बताते हुए लिखा, "म्यूजिक वीडियो की कहानी काफी मार्मिक है। इसमें सोनी राजदान एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो 25 साल बाद अपनी जन्मभूमि कश्मीर लौटती है। वादियों की धुंध और शरद ऋतु के खूबसूरत नजारों के बीच, उनका किरदार अपनी पुरानी और अधूरी मोहब्बत को याद करता है। वीडियो में दिखाए गए फ्लैशबैक दर्शकों को एक ऐसी प्रेम कहानी पर ले जाते हैं, जो समय के साथ पीछे छूट गई थी लेकिन मन से कभी धुंधली नहीं हुई।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर दानिश रेंजू ने किया है। उन्होंने न केवल इसका निर्देशन किया बल्कि इसकी कहानी भी लिखी है। गाने को 'रेंजू म्यूजिक' के बैनर तले रिलीज किया गया है। वीडियो में सोनी राजदान के साथ समरीन कौर, मीर सरवर और अर्सलान निजामी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। लद्दाख के सिनेमैटोग्राफर स्टैंजिन स्टोबडन ने कश्मीर की खूबसूरती को बेहद बारीकी से कैमरे में कैद किया है, जो गाने के विजुअल्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाता है।"
सोनी राजदान भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'मंडी' (1983) और 'सारांश' (1984) में नजर आकर 1986 में फिल्मकार महेश भट्ट से शादी की। वे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की मां हैं और 'राजी' (2018) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 May 2026 3:52 PM IST












