'यात्राएं निकालने में भाजपा माहिर' भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर विपक्ष का तंज

यात्राएं निकालने में भाजपा माहिर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा पर विपक्ष का तंज
नई दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा के दौरान सीएम रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा सांसद मौजूद रहे। इस यात्रा को लेकर विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा निकालने में भाजपा माहिर है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा के दौरान सीएम रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा सांसद मौजूद रहे। इस यात्रा को लेकर विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा निकालने में भाजपा माहिर है।

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को अपने अधीन कर रखा है। यह लोकतंत्र को बचाने की बात करती है। जब भाजपा के लोग विपक्ष में थे तो इंदिरा गांधी के खिलाफ अराजकता फैलाते थे। आज विपक्ष अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मांगों लेकर इस्तीफा मांग रहा है तो हमें यह अराजक करते हैं, जबकि वो खुद अराजक हैं।

एनसीपी (एसपी) के नेता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि यात्राएं निकालने में भाजपा माहिर है। इसकी शुरुआत लालकृष्ण आडवाणी ने 1992 में की थी। यात्राओं के बलबूते ही वे सत्ता में आए हैं। यात्राएं निकालना सभी का अधिकार है। राहुल गांधी ने भी यात्रा निकाली थी, अब नितिन नवीन भी यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि यात्राओं के जरिए शांति और भाईचारे का संदेश जाना चाहिए, न कि नफरत का।

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अगर किसी ने लोकतंत्र की हत्या की है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। अगर कोई अराजकता फैला रहा है तो वह भाजपा और उसके सहयोगी हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर कहा कि लोकतंत्र की लूट हो रही है, उसी के खिलाफ हमारा आंदोलन है।

इसी बीच, सपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि विधान परिषद के नतीजे और भी बेहतर हो सकते थे। लेकिन, जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया, उन्होंने उन सभी गलत हथकंडों का इस्तेमाल किया जिन्हें भाजपा अक्सर अपनाती है। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों-चाहे वे जिला विद्यालय निरीक्षक हों या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उनको काम पर लगा दिया गया। स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों को नोटिस भेजे गए, और चुनाव आयोग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story