आधुनिक लाइफस्टाइल में योग जरूरी, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान में मिलती है मदद एनएसई सीईओ
मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि मौजूदा समय में आधुनिक लाइफस्टाइल को देखते हुए योग जरूरी है और इससे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश के कारण 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया था। योग से काफी फायदा होता है इस वजह से पूरी दुनिया योग दिवस को मनाती है और योग सिखाता यह भी है कि बिना किसी बाहरी उपकरणों के भी आप स्वयं को खुद फिट रख सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा दौर में स्क्रीन का उपयोग काफी बढ़ गया है और बहुत सारे लोग स्क्रीन के माध्यम से लंबे समय तक कार्य करते हैं। इससे कई समस्याएं पैदा होती है, जिसमें योग आपकी काफी मदद कर सकता है।
एनएसई सीईओ ने युवाओं को योग करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी को योग करना चाहिए, क्योंकि 25-30 वर्ष तक शरीर में कोई समस्या नहीं आती है और अगर आप शुरुआत से ही योग पर ध्यान देंगे, तो आप कई शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं से बच सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, मौजूदा समय में एनएसई अपने आईपीओ को लेकर फोकस में है। हाल ही में एक्सचेंज की डीआरएचपी सामने आई है, जिसमें कई खुलासे भी हुए हैं।
एनएसई ने अपनी डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) में बताया है कि अभी भी को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामला अनसुलझे बने हुए हैं और एक्सचेंज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मामले को निपटाने के लिए 1,491.21 करोड़ रुपये भुगतान का प्रस्ताव दे रहा है।
आईपीओ पेपर्स के 'जरूरी कानूनी मामलो' वाले हिस्से में दी गई ये जानकारिया सुप्रीम कोर्ट, सेबी और दूसरे कानूनी फोरम के सामने चल रही कार्यवाही से जुड़ी हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Jun 2026 6:43 PM IST












