युद्ध के बीच शिपिंग में रुकावट, इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है 'ड्यूक' गेंदों का सामना

युद्ध के बीच शिपिंग में रुकावट, इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है ड्यूक गेंदों का सामना
आगामी इंग्लिश क्रिकेट सीजन में 'ड्यूक बॉल' की कमी के कारण अनोखी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के मुकाबलों की तैयारियों पर पड़ सकता है। ईरान के साथ जारी यूएस-इजरायल संघर्ष के कारण खाड़ी के शिपिंग रास्तों में हुई देरी ने साउथ एशिया से यूके तक क्रिकेट गेंदों के ट्रांसपोर्टेशन को धीमा कर दिया है, जिससे आयोजकों के लिए लॉजिस्टिक्स संबंधी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। आगामी इंग्लिश क्रिकेट सीजन में 'ड्यूक बॉल' की कमी के कारण अनोखी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के मुकाबलों की तैयारियों पर पड़ सकता है। ईरान के साथ जारी यूएस-इजरायल संघर्ष के कारण खाड़ी के शिपिंग रास्तों में हुई देरी ने साउथ एशिया से यूके तक क्रिकेट गेंदों के ट्रांसपोर्टेशन को धीमा कर दिया है, जिससे आयोजकों के लिए लॉजिस्टिक्स संबंधी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

3 अप्रैल से इंग्लिश सीजन की शुरुआत होगी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ड्यूक गेंदों का स्टॉक सामान्य सप्लाई के मुकाबले लगभग आधा रह गया है। इन ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल घरेलू टेस्ट और काउंटी चैंपियनशिप में होता है, जिनमें सभी 18 फर्स्ट क्लास काउंटी शामिल हैं।

ड्यूक गेंदों की निर्माता कंपनी 'ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड' के मालिक दिलीप जाजोदिया ने खाड़ी संघर्ष के माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स पर पड़ने वाले असर को उजागर करते हुए 'डेली मेल' को बताया, "इस खाड़ी युद्ध के चलते अभी हम एक बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। हमें क्लबों को सीजन की शुरुआत में उनके कोटे की सिर्फ 50 प्रतिशत गेंदें देकर काम चलाना पड़ रहा है, और फिर इस समस्या को सुलझाना है। हमारे पास उपमहाद्वीप की फैक्ट्रियों में बहुत सारा सामान तैयार पड़ा है, लेकिन एयरलाइंस उसे ले जाने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वहां भारी जाम लगा हुआ है।"

जाजोदिया ने आगे बताया कि इस संघर्ष के कारण ट्रांसपोर्टेशन की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि सुरक्षा संबंधी चिंताओं और मध्य-पूर्व से होकर जाने वाले हवाई रास्तों में आई रुकावटों के चलते माल ढुलाई का किराया काफी बढ़ गया है।

उन्होंने आगे कहा, "किराया भी काफी बढ़ गया है। आमतौर पर एयरलाइंस 120 क्रिकेट गेंदों वाले एक बॉक्स के लिए लगभग 5 डॉलर प्रति किलो के हिसाब से किराया लेती हैं। लेकिन पिछली बार जब मैंने किराया पूछा, तो वह 15 डॉलर प्रति किलो था। अधिकतर सामान मध्य-पूर्व से होकर ही जाता है, लेकिन अगर अचानक वहां रॉकेट उड़ने लगें, तो फिर एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।"

जाजोदिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, "काश मुझे पहले से पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है, तो मैं डोनाल्ड ट्रंप से जरूर बात करता। उनसे कहता कि कृप्या, क्रिकेट सीजन शुरू होने से पहले किसी पर भी हमला मत करना।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 7:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story