चुहाई में होगी 16वीं चीन एयरोस्पेस प्रदर्शनी
बीजिंग, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। 16वीं चीन अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रदर्शनी को लेकर मंगलवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रदर्शनी की तैयारियों और इसके प्रमुख आकर्षणों की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह प्रदर्शनी इस साल 7 से 13 दिसंबर तक दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के चुहाई शहर में आयोजित होगी। इस बार प्रदर्शनी का पैमाना अब तक के सबसे बड़े स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का दायरा बढ़ेगा और प्रदर्शित किए जाने वाले उपकरणों की विविधता भी देखने को मिलेगी।
‘एक प्रदर्शनी, तीन क्षेत्र’ की नई व्यवस्था के तहत आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दुनिया के सामने चीन के एयरोस्पेस क्षेत्र की खुली सोच, नवाचार क्षमता और विकास के प्रति आत्मविश्वास को प्रदर्शित करेगा। इसके साथ ही, वैश्विक एयरोस्पेस क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित अधिकारियों के अनुसार, इस बार प्रदर्शनी का इनडोर क्षेत्र लगभग डेढ़ लाख वर्ग मीटर होगा। वहीं, विमानों के उड़ान प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त जगह की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, आउटडोर प्रदर्शनी और सहायक क्षेत्रों का कुल दायरा बढ़कर 3 लाख 35 हज़ार वर्ग मीटर हो गया है।
अब तक करीब 50 देशों और क्षेत्रों की 1,100 से अधिक कंपनियों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है। प्रदर्शनी में 3,000 से अधिक उपकरण पेश किए जाएंगे, जिनमें से लगभग 10 प्रतिशत पहली बार प्रदर्शित होंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Oct 2026 6:33 PM IST












