जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह
जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन को लिटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। लिटन अपना रिहैब पूरा करने के लिए ढाका लौटेंगे।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान ने कहा, "लिटन पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे और अभी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। आज उनका फिटनेस टेस्ट हुआ और नतीजा संतोषजनक नहीं था। लगातार दो वनडे होने वाले हैं और हमें नहीं लगता है कि वह सीरीज में कोई भूमिका निभाने के लिए काफी प्रगति करेंगे।"

बांग्लादेश को पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। न्यूमैन न्याम्हुरी ने टीम की ओर से सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि रिचर्ड नगारवा ने 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नाहिद राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि तस्कीन अहमद ने 32 रन देकर 2 विकेट झटके।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 116 रन बनाकर सिमट गई थी। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। बांग्लादेश की तरफ से नुरुल हसन ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि तौहीद हृदय ने 25 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में रिचर्ड नगारवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट निकाले, तो ब्रैड इवांस ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ब्लेसिंग मुजारबानी ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 और तीसरा वनडे 11 जुलाई को खेला जाना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 7:52 AM IST

Tags

Next Story