Bihar politics: सुभासपा ने एनडीए की बढ़ाई टेंशन, बीजेपी और जदयू के खिलाफ उतारे अपने उम्मीदवार

डिजटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपने 47 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे राज्य में एनडीए की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि वे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद पर है। इसके बावजूद उन्होंने बिहार के चुनाव में एनडीए के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को उतारा है।
पहली लिस्ट में कितने प्रत्याशी
सुभासपा चीफ ने बिहार में 47 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें सुभासपा बिहार अध्यक्ष उदय नारायण राजभर का भी नाम शामिल है।
सुभासपा अध्यक्ष को औरंगाबाद की ओबरा विधानसभा सीट से टिकट मिला है। इस लिस्ट में गुड्डू राजवंशी का भी नाम शामिल है जिनको औरंगाबाद की गोह सीट से टिकट मिला है साथ ही नवीनगर से धर्मेंद्र रजवार को टिकट मिला है।
किस प्रत्याशी को कहां से टिकट मिला
इसके साथ ही सुभासपा ने कुर्था से रीना देवी पासवान, कसवां से कुमार मंडल, बनमनखी से आशा पासवान, पूर्णिया से मीना देवी राजवंशी, कढ़वा से प्रदीप कुमार सुमन, बलरामपुर से जगरनाथ दास, प्राणपुर से गंगा केवट, मिनहारी से सचिन मुर्मर, सिंघेश्र्वर से रोशन कुमार, हथुआ से लक्ष्मण राजभर, गोपालगंज से अनूप कुमार सिंह, जीरादेई से जगलाल राजभर, दरौली से नंदजी राम, रघुनाथपुर से कुमार संतोष श्रीवास्तव, दरौंदा से ब्रज बिहारी राय, महाराजगंज से आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, एकमा से उमेश कुमार राजभर, राजगीर देवराज राजवंशी, तरारी से राजू राजवंशी और ब्रह्मपुर से सुनील कुमार राजभर टिकट को टिकट मिला है।
वहीं डुमरावं से अखिलेश सिंह यादव, राजपुर से शिव कुमार राम, रक्सौल से धर्मवीर पासवान, नरकटिया से संजय राजभर, भभुआ से अमरजीत सिंह, चैनपुर से सुशांक सिंह, नोखा से धनंजय सिंह पासवास, सासाराम से रेखा देवी, अरवल से पंचम कुमार रजवार, बौधगया से अमोद कुमार पासवान, अतरी से मनोज कुमार, रजौली से चंदन कुमार राजवंशी, हिसुआ से रामानंद राजवंशी, गोविंदपुर से मुकेश राम राजवंशी, वारसलीगंज से संदीप राजवंशी, वाल्कमीनगर से विंदवासिनी राजभर, नरकटियागंज से रविन्द्र राजभर, बगहा से भोला भोला राजभर, एकमा से उमेश कुमार राजभर, डिहरी से नंदलाल राम, लौकहा से शशि कुमार भारती और पीरपैंती से नंद किशोर रजक को टिकट मिला है।
राजभर बिहार में एनडीए पार्टी से नाराज हुए
आपको बता दे कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर काफी लम्बे समय से कहते आ रहे हैं। कि उनकी पार्टी बिहार में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बिहार में एनडीए से बात की थी कि हमें भी कुछ सीट दी जाए। लेकिन जब बिहार में चुनाव को लेकर सीट बांटवारा हो रहा था तो उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। इसके बाद से सुभासपा चीफ योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर काफी नाराज दिखे। साथ ही उनके उनके बड़े बेटे व पार्टी महासचिव अरविंद राजभर काफी नाराज दिखे। इसके गुस्से में उन्होंने यह भी कह दिया था कि जब उपचुनावों में मदद की जरूरत थी तब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदद की गुहार लगा रहे थे।
Created On :   16 Oct 2025 12:04 AM IST