संतगुरु रविदास जयंती: BSP और BJP अध्यक्ष ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, करोड़ों अनुयाइयों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

BSP और BJP अध्यक्ष ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, करोड़ों अनुयाइयों को बधाई एवं शुभकामनायें दी
संतगुरु रविदास के संदेश धर्म की पवित्रता को समाज सेवा व जनचेतना के लिए इंसान एवं इंसानियत की भलाई के लिए है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीएसपी प्रमुख मायावती ने संतगुरू रविदास की जयंती के मौके पर शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके करोड़ों अनुयाइयों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संत रविदास की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर जाकर प्रार्थना की

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा देश में ’सामाजिक परिवर्तन’ के महान संतों में जाने-माने संतगुरु रविदास को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन व अपार श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाइयों को इसकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

संतगुरु रविदास ’मन चंगा तो कठौती में गंगा’ अर्थात् मन को शुद्ध व पाक-साफ रखकर ही इंसान सच्चे सुख की प्राप्ति कर सकता है तथा समाज व देश का भी भला कर सकता है, जैसा इंसानियत भरा संदेश देने के साथ-साथ अपना सारा जीवन इन्सानियत का संदेश देने में गुज़ारा और इस क्रम में ख़ासकर जाति भेद व द्वेष आदि के खिलाफ आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहकर अमर हो गए।

मायावती ने आगे कहा उनका संदेश धर्म की पवित्रता को समाज सेवा व जनचेतना के लिए इंसान एवं इंसानियत की भलाई के लिए है, किसी स्वार्थ ख़ासकर संकीर्ण राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नहीं, जिसे भुला दिये जाने के कारण ही अमन-चैन, आपसी सौहार्द, भाईचारे तथा सुख-समृद्धि का वातावरण काफी कुछ प्रभावित है।

बीएसपी ने आगे कहा संतगुरु रविदास का उपदेश मानकर उनके करोड़ों गरीबों, शोषितों, पीडि़तों आदि का काफी कुछ भला हो सकता है, जिस पर समुचित ध्यान देने की जरूरत है।

Created On :   1 Feb 2026 10:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story