बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिराग बनकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा- केंद्रीय मंत्री पासवान

चिराग बनकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा- केंद्रीय मंत्री पासवान
  • विपक्ष में बैठे लोगों ने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया
  • बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को होती है परेशानी
  • बिहारियों को कमाने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इसी साल के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव में अपनी मजबूती दिखाने के लिए हर राजनैतिक दल अलग अलग तरीके के दावा ठोंक रहा है। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ में कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पासवान ने कहा वे एनडीए का हिस्सा रहेंगे, केंद्रीय मंत्री ने कहा हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा। पासवान ने बगैर किसी का नाम लिए कहा उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है। लेकिन, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

चिराग बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर भी निशाना साध रहे है। व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर उन्होंने सरकार पर सीधा निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को परेशानी होने लगती है। पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वे 'चिराग' बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग ने कहा कि वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे।

सारण में सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।‎

‎आज विकास की बात करने वाले विपक्ष में बैठे लोगों ने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया। उन्होंने कहा हम चाहते है कि बिहार में ऐसी सरकार बने , जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने घर, अपने शहर, अपने प्रखंड में रोजगार दे सके। यहां के लोगों को कमाने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े।

Created On :   6 July 2025 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story