Bengal Politics: प्रताड़ना और मानसिक दबाव... झूठे आरोप... टीएमसी नेता की खुदकुशी पर ममता बनर्जी ने किस तरफ किया इशारा

प्रताड़ना और मानसिक दबाव... झूठे आरोप... टीएमसी नेता की खुदकुशी पर ममता बनर्जी ने किस तरफ किया इशारा
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता आशीष बनर्जी का शव मिला है। उनका शव बीरभूम जिले में पार्टी कार्यालय में फंदे पर लटका मिला है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता आशीष बनर्जी का शव मिला है। उनका शव बीरभूम जिले में पार्टी कार्यालय में फंदे पर लटका मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वह ममता बनर्जी के करीबी बताए जा रहे हैं। इस मामले में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस दौरान इशारों में भाजपा को घेरा है।

घटना पर ममता ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा कि इस घटना को बेहद दुखद और दर्दनाक बताया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने आखिरी दिनों में कितना ज्यादा मानसिक और भावनात्मक तनाव झेलना पड़ा होगा। उन्होंने कहा, "आशीष बनर्जी के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन लगन से पढ़ाने और समाज की सेवा करने में बिताया। वे हमेशा अपने विनम्र स्वभाव और रामपुरहाट व बीरभूम के लोगों के साथ अपने करीबी रिश्तों के लिए जाने जाते थे।"

दबाव बनाने के लगाए आरोप

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया, "5 बार विधायक, पूर्व डिप्टी स्पीकर और चेयरमैन रहे आशीष दा ने रामपुरहाट के विकास के लिए खुद को समर्पित कर दिया था और लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे। इतने काम करने के बावजूद, उन्हें बार-बार बदनाम किया गया, उन पर झूठे आरोप लगाए गए और लगातार दबाव डाला गया।"

'जन-सेवा के लंबे रिकॉर्ड'

टीएमसी प्रमुख ने बताया, "जन-सेवा के इतने लंबे रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें जिस तरह की प्रताड़ना और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा, वह हम सभी को सोचने पर मजबूर करता है कि लगातार राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत क्या होती है।" उन्होंने आगे कहा, "उनके परिवार, चाहने वालों, पूर्व छात्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। उनकी कमी हमेशा बहुत खलेगी।"

Created On :   16 Aug 2026 9:59 PM IST

Tags

Next Story