बीजेपी कांग्रेस में वार-पलटवार: 'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', पी चिदंबरम पर रविशंकर प्रसाद का तीखा पलटवार

दिमागी रूप से नक्सली बने हुए, पी चिदंबरम पर रविशंकर प्रसाद का तीखा पलटवार
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्सलवाद वाले बयान पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस क्रम में अब बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्सलवाद वाले बयान पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस क्रम में अब बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम के बयान पर आड़े हाथों लिया है। इस पूरे राजनीतिक विवाद में दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया है। इसके बावजूद कुछ लोग दिमागी रूप से नक्सली बने हुए हैं।

पीएम मोदी के नक्सलवाद वाले बयान पर सियासत तेज

बता दें, पीएम मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि देश से हथियारबंद नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है। वैचारिक समर्थन देने वाले दिमागी नक्सली अब भी समाज को भटकाने की ताक में हैं। इन्हें पहचान कर अलग-अलग करना होगा।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस नेता चिदंबरम ने खुद को दिमागी नक्सली बताया है। असल में जो लोग नक्सलियों को सही ठहराते हैं, वे खुद भी दिमागी रूप से नक्सली होते हैं। या यह कहा जाए तो अर्बन नक्सल। उन्होंने कहा कि आज बस्तर में तिरंगा लहरा रहा है। कभी वहां नक्सली सक्रिय थे। अब नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है। मोदी सरकार ने नक्सलवाद और माओवाद को खत्म कर दिया है। बिहार का जहानाबाद जिला भी नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो गया है।'

बीजेपी ने वंदे मातरम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

इतना ही नहीं, बल्कि बीजेपी सांसद ने वंदे मातरम के मुद्दे पर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने चिदंबरम को मिस्टर कहते हुए कहा, मिस्टर चिदंबरम आपके इस बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान का क्या मतलब है? आप इतनी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं। जाहिर है। आप समझ गए होंगे कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा है और किस संदर्भ में कहा है? बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर इसे वंदे मातरम का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि मोदी सरकार में वंदे मातरम् को सम्मान मिला है।

Created On :   16 Aug 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story