Sanjay Singh: पीएम मोदी के भाषण पर संजय सिंह का तीखा हमला, कहा- स्कूल बंद कराकर आप 'विकसित भारत' बनाएंगे

पीएम मोदी के भाषण पर संजय सिंह का तीखा हमला, कहा- स्कूल बंद कराकर आप विकसित भारत बनाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लाल किले से दिए गए पीएम मोदी के भाषण पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा पीएम भारत को विकसित बनाने की बात कर रहे हैं वह सिर्फ एक जुमले से ज्यादा कुछ भी नहीं है। उन्होंने देश के किसानों की समस्या, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दों को उठा कर केंद्र सरकार को घेरा।

AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आगे कहा, विकसित भारत सिर्फ एक झूठा जुमला है। कल (15 अगस्त) प्रधानमंत्री ने लाल किले से झूठे जुमलों की झड़ी लगा दी।

उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा, ''जिस देश में 84 करोड़ लोग महीने के 5 किलो राशन पर जिंदा हैं, जहाँ किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलता, जहाँ बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने से 10 करोड़ से ज़्यादा युवा प्रभावित होते हैं, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा का अभाव है और जहाँ 1 लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फिर भी, आप दावा करते हैं कि आप 'विकसित भारत' बनाएंगे?

आप सांसद ने ये भी सवाल उठाया, ''इन 12 सालों में आपने असल में भारत को क्या दिया है? गोलियां दी हैं, आंसू गैस के गोले दिए हैं। नौजवानों को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। जंतर-मंतर के आंदोलन का एक बड़ा फायदा ये हुआ कि जेन अल्फा भी जाग गया, सभी सड़कों पर उतर गए।''

Created On :   16 Aug 2026 11:59 PM IST

Tags

Next Story