कन्हैयालाल हत्याकांड मामला: अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा- अभी तक दोषियों को...

अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, कहा- अभी तक दोषियों को...
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर हमला किया है। उन्होंने खास तौर पर उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड के ट्रायल पर सवाल उठाए हैं।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे को लेकर हमला किया है। उन्होंने खास तौर पर उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड के ट्रायल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस हत्याकांड को चार साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसका ट्रायल पूरा नहीं हुआ और न ही किसी दोषी को सजा मिली है।

'खूब किया था दुष्प्रचार'

कांग्रेस नेता कहते हैं, "विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी ने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर खूब दुष्प्रचार किया था। उस समय इस मामले को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन चार साल से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद केस का ट्रायल पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में भी बीजेपी के दावे सिर्फ जुमलेबाजी साबित हुए हैं।"

कन्हैयालाल हत्याकांड पर क्या बोले?

अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में कहा, "जब यह हत्याकांड हुआ था, तब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी और हमारी सरकार ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हमें उम्मीद थी कि अमित शाह आज राजस्थान दौरे के दौरान उदयपुर में रुकेंगे और कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात करेंगे और कोई बड़ा ऐलान करेंगे। परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस बात सामने रखेंगे।"

अमित शाह पर लगाए आरोप

पूर्व सीएम ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राजस्थान आए, लेकिन कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में कुछ भी नहीं बोले। उन्होंने आगे कहा कि वो यहां पर आए और जुमलेबाजी करके वापस चले गए। उन्होंने कहा इस हत्याकांड के मामले में उनकी चुप्पी से उनके परिवार समेत पूरा प्रदेश निराश है। वे कहते हैं कि सरकार को बताना चाहिए के इस मामले का ट्रायल किस स्थिति में है और दोषियों को सजा कब तक मिलेगी?

Created On :   16 Aug 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story