तीन अधिकारियों की मौत: सीएम विजय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना, समुदाय से जुड़ा है मामला

सीएम विजय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना, समुदाय से जुड़ा है मामला
कर्नाटक में हुई मुठभेड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कड़ी आलोचना की है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। कर्नाटक में हुई मुठभेड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कड़ी आलोचना की है और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की अपील की है। उन्होंने यह बयान कर्नाटक के चामराजनगर जिले में वन विभाग के तीन अधिकारियों की मौत के बाद दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीन कर्मचारी तमिल समुदाय के है।

घटना पर CM विजय की टिप्पणी

तमिलनाडु सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "यह बहुत ही दुखद और दिल दहलाने वाली घटना है कि कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुक के गांवों में रहने वाले तमिल समुदाय के एंथनी सामी, जॉन रोज पीटर और कुमार की शनिवार (15 अगस्त, 2026) को तड़के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के इलाके में कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों की ओर से गोली मारकर हत्या कर दी गई।"

सीएम विजय आगे कहते हैं, "मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। इस घटना को लेकर कर्नाटक वन विभाग की तरफ से दी गई सफाई बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इस बर्बरता से भरी घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।"

जांच कमेटी को लेकर क्या बोले?

सीएम सी. जोसेफ विजय ने इस मामले की जांच कमेट के गठन को लेकर कहा, "इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया जाना चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को उचित सजा दी जानी चाहिए। इसके अलावा, कर्नाटक सरकार को पीड़ितों के परिवारों को हर संभव जरूरी मदद उपलब्ध करानी चाहिए।" उन्होंने आगे बताया, "मैं कर्नाटक सरकार से पुरजोर अनुरोध करता हूं कि भविष्य में कभी भी ऐसी कोई घटना दोबारा घटित न हो, यह सुनिश्चित किए जाने के लिए भी उचित और मजबूत कदम उठाए जाएं।"

घटना पर सीएम डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी IANS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार को इस घटना की जानकारी सुबह मिली। उनसे मिलने के लिए वन विभाग के अधिकारी पहुंचे थे और उन्होंने पूरे मामले के बारे में सिलसिलेवार बताया। शिकारियों की बंदूकें जब्त कर ली है और उनके पास से जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग भी बरामद किए हैं। इस घटना में शामिल एक व्यक्ति भाग निकला।

उन्होंने आगे बताया, "जंगल में हुई मुठभेड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे और उनकी सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी दी है। उन्होंने वहां मौजूद हमारे वनकर्मियों पर गोली चलाई थी। इसलिए मैंने पहले ही कहा कि मजिस्ट्रेट स्तर पर न्यायिक जांच भी होनी चाहिए और उचित जवाब और जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें कितना और किस तरह का मुआवजा दिया जा सकता है, इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद निश्चित रूप से मुआवजा दिया जाएगा।"

Created On :   16 Aug 2026 11:43 PM IST

Tags

Next Story