Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् विवाद पर अब प्रशांत किशोर की एंट्री, BJP और कांग्रेस को लेकर कही ये बात

वंदे मातरम् विवाद पर अब प्रशांत किशोर की एंट्री, BJP और कांग्रेस को लेकर कही ये बात
वंदे मातरम् विवाद दिन पर दिन गहराता जा रहा है। इस बीच अब बांकीपुर विधायक और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वंदे मातरम् विवाद दिन पर दिन गहराता जा रहा है। इस बीच अब बांकीपुर विधायक और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रविवार को वंदे मातरम् विवाद पर दो टूक जवाब देते हुए मीडिया से कहा भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है और कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। अब भाजपा ने आरोप लगाया है और कांग्रेस इसका जवाब देने में सक्षम है। इस पर हम लोगों को क्या कहना है।

वंदे मातरम् विवाद पर पीके की दो टूक

प्रशांत किशोर ने कहा, "हम लोगों ने जो वीडियो देखा है, उसमें वंदे मातरम् पूरा गाया गया है। अब बीच में कौन रोक रहा था और नहीं रोक रहा था, यह तो सरकार को ही पता होगा, उन्हें ही पता करना चाहिए। अगर सच में कांग्रेस के लोगों ने गलती की है तो अब तो सरकार ने उस पर कानून बना दिया है कि आप उसका अपमान करेंगे तो आप पर केस हो जाएगा तो बयानबाजी करने की जगह भाजपा को सोनिया गांधी पर केस करना चाहिए।"

मनोज तिवारी के 'अहंकारी' वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया। प्रशांत किशोर ने कहा, "मनोज तिवारी से हमको सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। मनोज तिवारी को फिर से यही कहूंगा कि वास्तव में गाना गाने वाले व्यक्ति हैं। बीजेपी के सहयोग से जिस क्षेत्र से सांसद हैं, वहां काम कीजिए और बिहार में फालतू की राजनीति मत कीजिए। बिहार के लोगों ने आपको न स्वीकार किया है और न करेंगे।"

देश के कई राज्यों में बीजेपी की कैंडल मार्च

मालूम हो कि वंदे मातरम् को लेकर विवाद जारी है। रविवार को देश के अलग-अलग राज्यों में बीजेपी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। गुजरात के वडोदरा से लेकर यूपी के लखनऊ, राजस्थान के जयपुर, रायपुर, सहित अन्य राज्यों में BJYM के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' गायन को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया।

Created On :   16 Aug 2026 11:35 PM IST

Tags

Next Story