Punjab Election 2027: क्या 4 साल बाद कांग्रेस में फिर से शामिल होने की प्लानिंग कर रहे सुनील जाखड़? अटकलों पर खुद तोड़ी चुप्पी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच पंजाब बीजेपी के पूर्व चीफ सुनील जाखड़ के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। इन अटकलों पर अब खुद बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आ रहे उन पोस्ट को खारिज कर दिया जिसमें उनके बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। सुनील जाखड़ ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये सारी बाते बेबुनियाद है।
कांग्रेस में नहीं शामिल होंगे सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ ने बल देते हुय़ए कहा कि वह बीजेपी की 'सबका साथ, सबका विकास' वाली विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने साफ करते हुए कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो रहा हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये बातें झूठी और बेबुनियाद हैं और इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। मैं BJP के साथ हूं।"
बता दें, मई 2022 में सुनील जाखड़ BJP में शामिल हुए थे। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के तीन महीने बाद पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें जुलाई 2023 में पंजाब BJP का अध्यक्ष बनाया गया था। सुनील को विधायक अश्वनी शर्मा की जगह राज्य इकाई के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद मई में केवल सिंह ढिल्लों ने जाखड़ की जगह ली थी।
यह भी पढ़े -अक्षय कुमार से विक्रांत मैसी तक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर सितारों ने की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना
अबोहर से तीन बार के विधायक रह चुके सुनील जाखड़
बता दें, कांग्रेस के पूर्व नेता जाखड़ अबोहर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2017-2019 के दौरान गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य रहे थे। वह पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और 2012 से 2016 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
Created On :   17 Sept 2026 8:25 PM IST












