Jharkhand Politics: लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत को दी क्लीन चिट, कांग्रेस पर हमला- मेरा मुंह बंद नहीं हो सकता...

लोकपाल ने भाजपा सांसद निशिकांत को दी क्लीन चिट, कांग्रेस पर हमला- मेरा मुंह बंद नहीं हो सकता...

डिजिटल डेस्क, रॉची। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को लोकपाल से बड़ी राहत मिली है। लोकपाल ने सांसद और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। यह आरोप सोशल एक्टविस्ट अमिताभ ठाकुर द्वारा लगाए गए थे। लोकपाल के इस निर्णय के बाद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा मेरा मुंह बंद नदी हो सकता। कांग्रेस के काले कारनामों को हम जनता के सामने पेश करुंगा। जानिए क्या है मामला?

दायर शिकायत निराधार

लोकपाल की तरफ से क्या कहा गया है? यह बताना आपको सबसे जरूरी है। लोकपाल ने कल 13 जनवरी 2026 को 134 पन्नों वाला आदेश जारी किया है। इसमें उसने कहा कि शिकायकत में लाए गए आरोप ‘आधारहीन’ और ‘योग्यताहीन’ हैं। न्यायाधिकारी ए.एम. खानविलकर की अध्यक्ष पीठ ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत का मुख्य निशाना भाजपा सांसद निशिकांत नहीं, बल्कि उनकी पत्नी थीं।

अध्यक्ष पीठ ने समझाते हुए कहा- लोकपाल के दायरे में केवल लोक सेवक आते हैं, उनके घर के लोग नहीं आते हैं। लोकपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सांसद निशिकांत दुबे की जायदाद में केवल मामूली बदलाव हैं। सांसद के पास से आय से अधिक जायदाद का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया हैं।

संपत्ति में बढ़तोरी की नहीं हुई

2009 से 2024 तक के चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए सांसद की पत्नी की जायदाद में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया गया था। लोकपाल ने कहा कि शिकायत हलफनामें में उपलब्ध जानकारियों पर आधारित थी। इसकी कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई थी।

अमिताभ ठाकुर की कार्यशैली पर लोकपाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत को राजनीतिक या व्यक्तिगत ईर्ष्या से प्रेरित होकर आगे बढ़ाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गोपनीय नियमों का भी उल्लंघन किया है। हालांकि, इस मामले में नोटिस बताओं कारण को लोकपाल द्वारा समाप्त कर दिया गया है।

लोकपाल ने निशिकांत दुबे से कहा कि अगर उनकी प्रतिष्ठा को ठोस पहुंची हो तो वे अमिताभ ठाकुर (शिकायतकर्ता) के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते हैं। उसमें (आदेश) यह भी कहा कि लोक सेवकों की प्रतिष्ठा की रक्षा करना संस्था की जिम्मेदारी होती है। आगे उनसे कहा कि बिना किसी आधार के आरोपों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

इस मुद्दे को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मेरा मुंह बंद नहीं हो सकता। कांग्रेस के काले कारनामों को मैं जनता के सामने पेश करुंगा। यही मेरा कर्तव्य है। मेरे परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाने के लिए मुझे न्यायापालिका या लोकसभा से इन लोगों के उपर मुकदमा दायर करना चाहिए। सत्यमेव जयते।

Created On :   14 Jan 2026 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story