Lok Sabha Winter Session 2025: शिंदे गुट सांसद ने कांग्रेस शासनकाल पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव लड़ने की आयु कम करने की सरकार से की मांग

शिंदे गुट सांसद ने कांग्रेस शासनकाल पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव लड़ने की आयु कम करने की सरकार से की मांग
सांसद श्रीकांत शिंदे ने सभी चुनावों को एकल मतदाता सूची और रिमोट वोटिंग के अधिकार को सुनिश्चित करने की बात कही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद श्रीकांत शिंदे ने सभी चुनावों को एकल मतदाता सूची और रिमोट वोटिंग के अधिकार को सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 18 या 21 साल करने की मांग भी की है। सांसद ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार की जरूरत है। जिसके लिए सरकार की तरफ किए जा रहे सभी प्रयास उचित दिशा में हैं। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) भी शामिल है।

सरकार से की ये मांग

शिवसेना शिंदे गुट सांसद ने कहा कि चुनाव लड़ने की आयु 25 साल से घटाकर 18 या 21 साल होने की सरकार से मांग की है। जब किसी व्यक्ति को 18 साल की आयु में मतदान करने का अधिकार है, उसे चुनाव लड़ने में क्या परेशानी है। उनका आगे कहना है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव सभी चुनावों के लिए एकल मतदाता लिस्ट और अपने मतदान केंद्र से दूर बैठे वोटर को वहीं से वोट डालने की व्यवस्था करने की सलाह दी है।

सांसद ने उठाया ये मुद्दा

शिंदे गुट के सांसद ने चुनाव में धांधली के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी को दोषी ठहराया है। इस मुद्दे पर उन्होंने आगे कहा, "जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सत्ता के लिए संविधान का गला घोंट दिया, उसी पार्टी के लोग आज संविधान लेकर घूम रहे हैं और इसकी दुहाई दे रहे हैं।"

कांग्रेस शासनकाल पर लगाए ये आरोप

श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस के शासनकाल पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार में मतदान पेडियों को तेजाब के हवाले कर दिया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि इस समय हो रही एसआईआर पर कुछ राजनीतिक दलों को परेशानी हो रही है, क्योंकि वे सभी वोट बैंक की राजनीति करने में लगे हैं।

Created On :   9 Dec 2025 8:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story