Maharashtra Municipal Election Result: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन को मिली बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन को मिली बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी। आज रविवार को 288 सीटों के परिणाम जारी हुए हैं, जिसमें से महायुति ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन को शानदार जीत मिली है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी। आज रविवार को 288 सीटों के परिणाम जारी हुए हैं, जिसमें से महायुति ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लोगों से कहा कि आधारित विकास के हमारे विजन पर भरोसा जताया है।

पीएम मोदी ने जनता से कही ये बात

पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट पर रिट्वीट किया और कहा, "महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मैं सराहना करता हूं।"

CM फडणवीस ने जीत पर दी प्रतिक्रिया

राज्य के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को भारी मतों से जीत मिली है। इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की जनता का आभार जताया है। चुनाव में मिली जीत पर सीएम ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रतिबद्धता और निरंतर परिश्रम का यह परिणाम बताया है। फडणवीस ने इस जनादेश को ऐतिहासिक बताया है और कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर से विकास की राजनीति पर भरोसा किया है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक आए रुझानों और नतीजों में बीजेपी ने 129 नगर परिषदों में जीत हासिक की है, जो 2017 की तुलना में बड़ी बढ़त मिली है। महायुति ने कुल 288 सीटों में से 215 नगर परिषदों पर जीत हासिल की है।

Created On :   21 Dec 2025 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story