भाजपा सांसद किरण खेर के चप्पल से मारने के कथित बयान पर हंगामा, कांग्रेस और आप ने बनाया खेर को घेरने का प्लान

BJP MP Kiren Kher gave controversial statement on voters, said- slippers and shoes will...
भाजपा सांसद किरण खेर के चप्पल से मारने के कथित बयान पर हंगामा, कांग्रेस और आप ने बनाया खेर को घेरने का प्लान
खेर के विवादित बोल भाजपा सांसद किरण खेर के चप्पल से मारने के कथित बयान पर हंगामा, कांग्रेस और आप ने बनाया खेर को घेरने का प्लान

डिजिटल डेस्क, चण्डीगढ़। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर अपने बयानों के जरिए हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सांसद खेर ने अब एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उनके खिलाफ लामबंद नजर आ रही हैं।

दरअसल, किशनगढ़ में भाजपा सांसद किरण खेर एक शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची थी। जहां पर उनके जुबान से ऐसा कुछ निकल गया की विपक्षी पार्टियां मुद्दा बनाकर खेर और भाजपा को घेरने का काम कर रही हैं। वहीं यूथ कांग्रेस ने सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है और माफी मांगने की बात भी कर रहे हैं। 

क्यों हो रहा है हंगामा?

कार्यक्रम में पहुंची खेर ने कहा कि अगर दीप कॉम्पलेक्स में मुझे एक भी बंदा वोट न डाले तो बड़े ही लानत की बात है। उनको जाकर चित्तर फेरने चाहिए। वहीं आप और कांग्रेस ने दावा किया है कि वोटर्स को भाजपा महिला सांसद ने चित्तर फेरने और चप्पल से मारने की भी बात कही है। इसके लिए उन्हें पूरे चण्डीगढ़ वासियों से माफी मांगनी चाहिए।

खेर के खिलाफ आप

आम आदमी पार्टी के नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि खेर ने मतदाताओं का अपमान किया है इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। वो आगे कहते हैं कि दीप कॉम्प्लेक्स में एक सड़क क्या बनावा दी कि सारे वोटर्स को धमकाने लगी हैं। इस बार यहां की जानता उन्हें माकूल जवाब देगी। उन्हें मतदाताओं के साथ ऐसी अभद्र भाषा नहीं बोलनी चाहिए। उन्हें चंडीगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। 

कांग्रेस ने किरण पर साधा निशाना

खेर के बयान पर यूथ कांग्रेस ने भी अपना विरोध जताया है। अध्यक्ष मनोज लुबना ने इस पूरे मामले पर कहा कि "9 साल में यह पहली बार है, जब किरण खेर किशनगढ़ आईं हैं। इन 9 सालों में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है। अब उन्हें कैसे भी वोट चाहिए। उनकी भाषा को देखिए, वह खुलकर मतदाताओं को धमका रही हैं।"

Created On :   17 March 2023 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story