बनते ही विवादों में घिरा नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल, तेजस्वी यादव की पार्टी से कानून मंत्री बने नेता की वजह से आरोपों में घिरा नया गठबंधन

बनते ही विवादों में घिरा नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल, तेजस्वी यादव की पार्टी से कानून मंत्री बने नेता की वजह से आरोपों में घिरा नया गठबंधन
कानून मंत्री ने तोड़ा कानून! बनते ही विवादों में घिरा नीतीश कुमार का मंत्रिमंडल, तेजस्वी यादव की पार्टी से कानून मंत्री बने नेता की वजह से आरोपों में घिरा नया गठबंधन

डिजिटल डेस्क, पटना। हाल ही में गठित आरजेडी-जेडीयू गठबंधन सरकार बनने के दूसरे दिन ही इसे लेकर विवाद शुरु हो गया है। दरअसल, बिहार की नई सरकार में कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह पर अपरहरण का केस चल रहा है और जिस दिन उन्होंने मंत्रिपद की शपथ ली उसी दिन उन्हें इस मामले में अदालत के सामने पेश होना था मगर वह नहीं गए। कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। अपने मंत्री के खिलाफ वारंट जारी होने से नीतीश सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। 

नीतीश बोले - मुझे कोई जानकारी नहीं

राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान जब सीएम नीतीश से जब कार्तिकेय सिंह के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसे यह कहते हुए टाल दिया कि उन्हें इस केस के विषय में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं इस मामले पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, जिस मंत्री को कोर्ट में सरेंडर करना चाहिए वो कानून मंत्री की शपथ लेने राजभवन कैसे पहुंच गया। उन्होंने कार्तिकेय बाहुबली अनंत सिंह का राईट हैंड है। नीतीश की नई सरकार में ऐसे कई बाहुबली हैं जो मंत्री बने हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग बाहुबली मंत्री और नेताओं को क्लीनचिट दे देंगे। उन्होंने कहा कि  नीतीश कुमार को इन मंत्रियों को पदों से हटा देना चाहिए। 

बता दें कि 16 अगस्त को हुए नीतीश कैबिनेट विस्तार में 31 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इन 31 में से 16 आरजेडी के विधायक थे, जिनमें कार्तिकेय सिंह भी शामिल थे। उन्हें कानून मंत्री बनाया गया। 

कौन हैं कार्तिकेय सिंह

कार्तिकेय सिंह आरजेडी से विधान परिषद के सदस्य हैं उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार को विधान परिषद् चुनाव में हराया था। मूल रुप से मोकामा के रहने वाले कार्तिकेय शिक्षक रह चुके हैं। कहा जाता है कि वह बाहुबली अनंत सिंह के राइट हैंड हैं। अनंत सिंह जब जेल में रहते हैं तो उनकी जगह कार्तिकेय सिंह ही उनके सारे काम संभालते हैं। अनंत उन्हें मास्टर कहकर बुलाते हैं। गौरतलब है कि 2014 में बिल्डर राजीव रंजन का अपहरण हुआ था। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इस मामले में बाहुबली अनंत सिंह के अलावा एक आरोपी कार्तिकेय सिंह भी हैं।

Created On :   17 Aug 2022 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story