यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में योगी के 9 मंत्रियों के भाग्य का फैसला

Decision of fate of 9 ministers of Yogi in first phase of UP assembly elections
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में योगी के 9 मंत्रियों के भाग्य का फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में योगी के 9 मंत्रियों के भाग्य का फैसला
हाईलाइट
  • पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में योगी सरकार में शामिल 9 मंत्रियों कि किस्मत का फैसला होने जा रहा है।  योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल मंत्री सुरेश राणा, श्रीकांत शर्मा, अतुल गर्ग, संदीप सिंह, अनिल शर्मा, कपिल देव अग्रवाल, दिनेश खटीक, डॉ. जीएस धर्मेश और चौधरी लक्ष्मी नारायण शामिल है। मंत्री के रूप में पांच साल के कार्यों को  लेकर जनता के बीच पहुंच रहे योगी सरकार के 8 मंत्रियों के भाग्य का फैसला 10 मार्च को आने वाले नतीजे बताएंगे।  आपको बता दें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। पहले चरण के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होने जा रही हैं। 

                                        

1.चौधरी लक्ष्मी नारायण : योगी सरकार में डेयरी और पशुपालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा की छाता विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।  वह यहां के मौजूदा विधायक हैं।  वह इससे पहले बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।  

2.श्रीकांत शर्मा : योगी सरकार में  बिजली मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा मथुरा शहर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विधायक ने 2017 चुनावों में इसी सीट से जीत दर्ज की थी।  2017 के चुनावों में शर्मा ने  कांग्रेस से लगातार तीन बार विधायक रहे प्रदीप माथुर को मात दी थी।  

3. कपिल देव अग्रवाल: योगी सरकार में मंत्री मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।   2017 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने सपा उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। 

4. दिनेश खटीक: योगी सरकार में  बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।  इन्होंने 2017 में पहली बार बीजेपी के  टिकट पर हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। दिनेश पहली बार में बसपा कैंडिडेट को हराया था। 

5.डॉ. गिरराज सिंह धर्मेश: आगरा छावनी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगी कैबिनेट में समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश हैं। आपको बता देंं डॉ. धर्मेश को  योगी  सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया गया था। 

6.अतुल गर्ग :  अतुल गर्ग गाजियाबाद सीट से विधायक हैं।  वो योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।  2017 के चुनाव में उन्होंने गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से बसपा के सुरेश बंसल को हराया था। 

7. सुरेश राणा: मुजफ्फरनगर दंगों में नाम आने के बाद भी सुरेश राणा 2017 का चुनाव जीते, और योगी सरकार में गन्ना मंत्री बने। इससे पहले भी वो 2012 के चुनावों में जीत दर्ज की थी। आपको बता दें सुरेश राणा की गिनती बीजेपी के  फायरब्रांड नेताओ में की जाती है। 

8.अनिल शर्मा: योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले  बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।  
9. संदीप सिंह बीजेप के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार से नाता रखने वाले संदीप सिंह अतरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। संदीप सिंह योगी सरकार में मंत्री भी रह चुके है। 

 

Created On :   3 Feb 2022 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story