देर रात आगरा पहुंचकर मृतक अरूण वाल्मीकि के परिवार से मिलीं प्रियंका

Priyanka met the family of the deceased Arun Valmiki after reaching Agra late in the night.
देर रात आगरा पहुंचकर मृतक अरूण वाल्मीकि के परिवार से मिलीं प्रियंका
यूपी पुलिस हिरासत में मौत का मामला देर रात आगरा पहुंचकर मृतक अरूण वाल्मीकि के परिवार से मिलीं प्रियंका

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रियंका गांधी तमाम बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार देर रात पुलिस हिरासत में मारे गए अरूण वाल्मीकि के परिवार से आगरा में मुलाकात की। आपको बता दें कि बुधवार रात करीब 11 बजे प्रियंका यहां पहुंचकर अरूण की मां और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका को लखनऊ में हिरासत में लिया गया था और उन्हें आगरा जानें से रोक दिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें आगरा जाने की इजाजत दे दी थी। प्रियंका के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णम और एमएलसी दीपक सिंह भी आगरा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। 

प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना

कथित पुलिस हिरासत में मारे गए अरूण वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को लगता है कि 10 लाख रुपये देकर न्याय से वंचित कर देगी। परिवार को न्याय चाहिए। उनके घर में सारे सामान तोड़े गए। आलमारी और पलंग तोड़े गए हैं। यह किस तरह का देश बना रहे हैं।

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ट्वीट, पुलिस पर उठाया सवाल

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा कि आगरा के अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई। देर रात प्रियंका गांधी जी ने अरुण की पत्नी व मां से मिलकर उनका दर्द जाना। परिजनों ने बताया कि कैसे घर में घुसकर बर्बर तरीके से पुलिस ने सबको पीटा। घर के समान तोड़े। पुलिसिया गुंडई के बल पर वंचितों को रौंदा जा रहा है।

 

 

 

Created On :   20 Oct 2021 7:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story