दूसरे चरण में हुआ 61.04 फीसदी मतदान, सहारनपुर में सबसे अधिक तो शाहजहांपुर सबसे कम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लाइव अपडेट दूसरे चरण में हुआ 61.04 फीसदी मतदान, सहारनपुर में सबसे अधिक तो शाहजहांपुर सबसे कम
हाईलाइट
  • पहले चरण की अपेक्षा बीजेपी के लिए चुनौतीभरा है
  • ।। फेज

डिजिटल डेस्क,लखनऊ। दूसरे चरण में हुआ 61.04 फीसदी मतदान, सहारनपुर में  सबसे अधिक तो शाहजहांपुर  सबसे कम 

पर्दे, बुर्के हिजाब में छिपी पहचान

दूसरे चरण में पर्दानशीं महिला मतदान को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि पर्दानशीं की आड़ में बना पहचान के फर्जी मतदान हो रहा है। 

 3 बजे तक करीब 52  फीसदी वोटिंग

                          

सपा ने चुनाव मे बीजेपी पर वोटिंग की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की । सपा ने इलेक्शन कमीशन से निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। 

यूपी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के मतदान में  समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा का आरोप है कि सहारनपुर की बेहट विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से कमल की पर्ची निकल रही है। वहीं जिन महिलाओं को कम दिखाई देता है उनकी जगह वहां तैनात अधिकारी खुद वोट डाल रहे हैं। 

 रामपुर से सपा प्रत्याशी आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा आज़म ख़ान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। अगर किसी को ये लगता है कि किसी बेगुनाह इंसान को जेल में बंद कर देने को किसी ने अच्छा माना है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। 10 मार्च को भाजपा शायद इसकी प्रतिक्रिया देखेगी

यूपी चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक करीब 39 फीसदी मतदान हुआ है। 

                                                   

 संभल की असमोली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हरेंद्र उर्फ रिंकू की  गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने लाड़ी डंडों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो दंबगों को गिरफ्तार कर लिया , अन्य की तलाशी की जा रही है।  

 भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने आज तक को दिए अपने बयान में कहा यह हमारा नया और पहला चुनाव है। जनता तक पहुचंने में थोड़ा सा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा हमारे पक्ष में नतीजे आएंगे। भीम आर्मी चीफ ने कहा पौधे को वृक्ष बनने में टाइम लगता है। हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे है। 

 विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है।

 

आज सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 23 फीसदी हुआ मतदान ।

लोकतंत्र के पर्व चुनावी माहौल का उत्साह इस कधर दिखाई दे रहा है कि अपने वोट का महत्व समझते हुए एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर अपने मत का इस्तेमाल करने गया। घोड़े सवार एक व्यवसायी है जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है।

                                                              

सहारनपुर देहता और बरेली विधानसभा सीट के कई बूथों पर EVM खराब,घंटे भर से लाइन में खड़े है वोटर।

बहिष्कार- सड़क नहीं तो वोट नहीं 

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट में आने वाले नगला जतनी गांव के लोगों ने खराब रास्ते और सड़कें नहीं होने के चलते  दुखी होकर मतदान का बहिष्कार किया। 
 

शाहजहांपुर में भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने किया मतदान

 

                                                      

सुबह 9 बजे तक यूपी में 9.45 फीसदी मतदान

सुबह 9 बजे तक कुल 9.45 प्रतिशत मतदान वहीं सहारनपुर में 9.77%, बिजनौर में 10.01 %, मुरादाबाद में 10.03 %, संभल में 10.78 %, रामपुर में 8.37 %, अमरोहा में 10.83 %, बदायूं में 9.14 %, बरेली में 8.36 %और शाहजहांपुर में 9.18 %मतदान हुआ है।

 

रामपुर से  आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कहा रामपुर आजम खान का गढ़ नहीं है   उन्होंने दावा किया कि इस बार रामपुर को बीजेपी जीतने जा रही है। 
                                                            

दूसरी ओर आजम खान के बेटे के खिलाफ रामपुर की स्वार टांडा सीट से चुनाव लड़ रहे अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खान ने कहा कि अब आजम खान की जुबान बंद हो रही है। वह जेल में बंद है। आगे उन्होंने कहा अब उनके बेटे भी जेल जाएंगे

                                                                                                       

रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान जेल से चुनाव लड़ रहे है।

                                                                                              

रामपुर की स्वार टांडा सीट से चुनाव लड़ रहे  अब्दुल्ला आजम खां                                             

                                                                                               
इसके साथ ही उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ भैंस चोरी, बकरी चोरी चलाई, लोगों के मुद्दे नहीं उठाए।

दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा लालच व भय  से मुक्त होकर वोट करने की अपील की।

 

 

 

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से पहले एक ट्वीट किया उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि आज प्यार, सौहार्द, भाईचारा और  विकास के लिए वोट करें।

 

सीएम योगी ने कहा यूपी  में पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए कहीं कोई दंगा नहीं हुआ, नहीं तो यहां दंगे और गुंडागर्दी होती थी। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में इतने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होते हैं? बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कांग्रेस को डुबोने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं है, भाई-बहन कांग्रेस को डुबोने के ​लिए पर्याप्त हैं।

 

दूसरे चरण के लिए वोट डालने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े हैं

 

बदायूं के वोटरों का कहना है कि पहले मतदान फिर जलपान,

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 2.02 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेगे। दूसरे चरण मुख्य रूप से  वेस्ट यूपी और रूहेलखंड  में होने जा रहा है। इस चरण की सीटों को मुस्लिम बाहुल्य वोट वाली सीट माना जाता है।  पहले चरण के बाद दूसरा चरण बीजेपी के लिए चुनौती भरा माना जा रहा  है।  दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर चुनाव होना है। जिनमें 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। दूसरे चरण  में कुल 586 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।  इनमें 69 महिला व 517 पुरुष प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण में भोजीपुरा में सबसे कम 5 प्रत्याशी मैदान में है वहीं सबसे ज्यादा प्रत्याशी (15-15) कांठ, बरेली कैण्ट और शाहजहांपुर में हैं।

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना वहीं नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

 पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा पर दांव

                                                                           

संभल जिले की  चंदौसी विधानसभा सीट से 4 बार की विधायक व योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।  गुलाबो देवी कल्याण सिंह, रामप्रकाश, राजनाथ सिंह सरकार में भी मंत्री रही हैं।

                                                                         

रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट से यूपी सरकार में जल शक्ति विभाग में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

                                                                       

बदायूं विधानसभा सीट से यूपी सरकार में नगर विकास और गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री  महेश चंद्र गुप्ता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

                                                                        

बहेड़ी विधानसभा सीट से यूपी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री  छत्रपाल सिंह गंगवार की किस्मत भी दांव पर लगी है।

                                                                      

नकुड़ विधानसभा सीट से मंत्री सैनी जो योगी सरकार में मंत्री थे लेकिन बाद में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। 

                                                                        

शाहजहांपुर विधानसभा सीट से योगी सरकार में वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।  खन्ना बीजेपी के दिग्गज नेता हैं और 8 बार के विधायक रह चुके हैं। खन्ना  कल्‍याण सिंह और राजनाथ सिंह सरकार में भी मिनिस्टर रह चुके हैं।

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर और अमरोहा के साथ रूहेलखंड के संभल,रामपुर,मुरादाबाद,बरेली,बदायूं और शाहजंहापुर जिले की सीटे शामिल हैँ

इन 55 सीटों पर होगा मतदान
मुरादाबाद नगर, कुंडर्की, मिलक, धनौरा, नौगवां सादत, अमरोहा, हसनपुर, बिलारी, चंदौसी, असमोली, गुन्नौर, बिसौली, सहसवां, सहारनपुर, ददरौली, बिलसी, बदायूं, कटरा, जलालाबाद, तिहार, पुवायां, संभल, सुर, चमरौआ, मीरागंज, भोजीपुरा, दातागंज, बहेरी,बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर, बिलासपुर, रामपुर नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, बेहट, नकुड़, नजीबाबाद, नूरपुर, कांट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, रामपुर (मनिहारनपुर), गंगोह और शेखपुर।

 

 

 

 

 

Created On :   13 Feb 2022 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story