Mallikarjun Kharge's Health: पीएम मोदी ने लिया मल्लिकार्जुन खड़गे की सेहत का हालचाल, कहा, 'मैं उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं'

पीएम मोदी ने लिया मल्लिकार्जुन खड़गे की सेहत का हालचाल, कहा, मैं उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं
  • पीएम मोदी ने लिया मल्लिकार्जुन खड़गे का हालचाल
  • पीएम ने 'एक्स' पर भी किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें पेसमेकर लगाया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की है और जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी बात कही।

पीएम मोदी ने की खड़गे से बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि मैं उनके निरंतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

बेटे प्रियांक की प्रतिक्रिया?

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने ट्वीट कर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें नियोजित प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बेंगलुरु के हॉस्पिटल में एड्मिट हैं खड़गे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में ले जाया गया, कम्प्लीट चेकअप के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। खबर में और अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट्स किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेको इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

खड़गे का राजनीतिक सफर

मल्लिकार्जुन मपन्ना खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 को हुआ था। वह एक वकील और राजनीतिज्ञ हैं, जो 2022 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इसी के साथ वह 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं। वह 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद हैं।

Created On :   2 Oct 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story