रेसिपी: कुछ हटकर खाने का हो रहा है मन, तो घर पर मार्केट जैसे फ्लफी बाओ बन जरूर करें ट्राई, यहां देखें खास रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग घर पर नई-नई और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ अलग और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो बाओ बन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह एक सॉफ्ट और फूली-फूली ब्रेड होती है, जिसे स्टीम करके बनाया जाता है और इसमें अपनी पसंद की फिलिंग भरी जाती है। बाओ बन दिखने में जितना खास लगता है, बनाने में उतना ही आसान भी है। हल्की-सी तैयारी और कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप इसे घर पर आराम से बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपके लिए बाओ बन की खास रेसिपी और सामग्री लेकर आए हैं।
यह भी पढ़े -डाइटिंग पर रहकर कुछ मीठा और हेल्दी खाने की हो रही है क्रेविंग? तो इस खास बिना चीनी और मैदे का केक जरूर करें ट्राई
बाओ बन बनाने के लिए खास सामग्री
यीस्ट एक्टिवेशन-
1/4 कप गर्म पानी
1 छोटा चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच सूखा यीस्ट
यह भी पढ़े -इस विमेंस डे पर अपने जीवन की महिलाओं को कराएं स्पेशल फील, घर पर बनाएं ये शानदार पनीर लबाबदार, यहां देखें रेसिपी
आटा-
1 कप मैदा
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल
स्टफिंग-
2-3 छोटे चम्मच तेल
1 छोटा कटा प्याज
1/4 कप कटा गाजर
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 छोटा शिमला मिर्च
1 कप पत्ता गोभी
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
2 छोटे चम्मच शेजवान चटनी
स्वादानुसार नमक
वीडियो क्रेडिट- The Terrace Kitchen
Created On :   12 March 2026 7:51 PM IST












