एशियन गेम्स 2026: सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश को किया गौरवान्वित, जाने नायब सूबेदार गुलवीर सिंह के स्ट्रगल की कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्टार खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीत कर देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। लंबी दूरी के दौड़ में वह 28 मिनट 29.38 सेकंड के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने पिछले एशियन गेम्स के अपने ब्रॉन्ज मेडल को इस बार सिल्वर में तब्दील कर दिया। आइए जानते हैं जांबाज गुलवीर सिंह की पूरी कहानी।
गुलवीर सिंह कहां से आते है जन्म कहां हुआ?
गुलवीर सिंह उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ जिले से आते हैं। उनका जन्म सिरसा गांव में हुआ था। गुलवीर की शुरुआती दौड़ गांव की पगडंडियों और खेतों से शुरू हुई थी। जहां वे सेना में भर्ती की तैयारी करते थे। वह साल 2018 में द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में शामिल हुए थे। गुलवीर वर्तमान में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं और सेना में आने के बाद से ही उनके प्रदर्शन ने जो लय पकड़ी है वह काबिले-तारीफ है।
पहली बार 2023 में बजा था डंका
गुलवीर सिंह का डंका पहली बार 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बजा, जब उन्होंने 5000 मीटर में कांस्य जीता था। इसके बाद एशियन गेम्स 2022 में 10000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनका स्वर्णिम दौर साल 2025 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान आया। जहां उन्होंने 5000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों में डबल गोल्ड मेडल जीतकर खुद को एशिया का सर्वश्रेष्ठ धावक साबित कर दिया।
गुलवीर सिंह ने एक बार फिर जीता सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह ने एशिनय गेम्स 2026 में शुक्रवार (25 सितंबर) को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकंड का बेहतरीन समय निकालकर पोडियम पर दूसरा स्थान (सिल्वर) हासिल किया।
गुलवीर सिंह का संघर्ष और सफर
Created On :   25 Sept 2026 10:57 PM IST












