बबीता फोगाट, कविता देवी हरियाणा सरकारा द्वारा खेल विभाग में बनाई गई उप निदेशक

Babita Phogat, Deputy Director made by Kavita Devi Haryana Sarkar in the Sports Department
बबीता फोगाट, कविता देवी हरियाणा सरकारा द्वारा खेल विभाग में बनाई गई उप निदेशक
बबीता फोगाट, कविता देवी हरियाणा सरकारा द्वारा खेल विभाग में बनाई गई उप निदेशक
हाईलाइट
  • बबीता फोगाट
  • कविता देवी हरियाणा सरकारा द्वारा खेल विभाग में बनाई गई उप निदेशक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान बबीता फोगाट और 2014 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को हरियाणा सरकार ने खेल विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया है। हरियाण सरकार के खेल मंत्रालय के मुख्य सचिव ने हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ियों (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियम-2018 के तहत दो अलग-अलग आदेश निकाल यह नियुक्तियां की।  बबीता ने ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह का धन्यवाद दिया।

बबीता नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद वह 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थीं। उन्होंने 2012 कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बबीता ने 2019 में राजनीति में कदम रखा था और भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वह दादरी से विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। वह हालांकि चुनाव हार गई थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं।

 

Created On :   31 July 2020 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story