- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गांधीबाग उद्यान में प्रवचन और भजन...
हरि ओम विट्ठला: गांधीबाग उद्यान में प्रवचन और भजन सुनकर भक्तिरस में डूबे श्रोता, साकार हुई पंढरपुर नगरी

Nagpur News. देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर गांधीबाग उद्यान में प्रवचन, भजन एवं भक्तिगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रोता भावविभोर होकर भक्तिरस में डूब गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री विट्ठल-रुक्मिणी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी भूषण दड़वे, अशोक धापोडकर तथा पार्षद हेमंत बरड़े, संजय वानखेड़े, संगीतगुरु वासु पराये और सुभाष कापसे उपस्थित थे।
हभप. मुक्तेश्वरी देवी उर्फ खुशाली क्षीरसागर ने एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि देवशयनी और देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने चातुर्मास के महत्व तथा देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख मंदिरों में एकादशी मनाने की परंपरा पर भी प्रकाश डाला।
नेहा सुशीबिने ने नए दौर की रोबोटिक शिक्षा और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, वायुसेना के सेवानिवृत्त जवान सी. वेंकट मधु ने पंढरपुर की महिमा, इस पवित्र नगरी का महत्व, भक्त पुंडलिक द्वारा माता-पिता की सेवा तथा भगवान विट्ठल के प्रतीक्षा करने की कथा सुनाई।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में व्हाट्सऐप टिकटिंग सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने 579 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
महिला टीम की विशेष सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान उषा कोतपल्लीवार, विमल पौनीकर, जयश्री कोसारकर, वर्षा मौंदेकर, संगीता धकाते आदि को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। तकनीकी सहयोग सत्यजीत नायक, दिलीप पराते, अरविंद कोसारकर और राजेश धकाते ने दिया।
कार्यक्रम का आयोजन अरुणोदय एवं इंद्रधनुष परिवार, संगीत सरिता एवं स्वर अलंकार परिवार, श्री योग नृत्य परिवार, न्यू जयगोपाल योगासन एवं जिम मंडल तथा गांधीबाग हास्य क्लब ने संयुक्त रूप से किया।
भजन-भक्तिगीत प्रस्तुत करने वाली टीम में वासुदेव मौंदेकर, सुरेश मोरस्कर, विजया एवं विजय शेणमारे, प्रभाकर कामठीकर, मनीष सुशीबिने, वर्षा एवं हेमराज भिवापुरकर, बबन सोनकुसरे, अशोक हिंगणेकर, मीनाक्षी एवं चंदू निपाणे, डॉ. पुष्पलता एवं आशीष नंदनवार, वृंदा एवं भरत पालेवार, पियूष शिंदे, संजय चरडे, सतीश कुंभारे, एस.सी. बोरकर, कांचन लोखंडे, लता भिसीकर तथा शीला शिरपुरकर आदि शामिल थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए लक्ष्मी गोखले, गीता कलमकर, सोनाली समर्थ, हेमा ढगे, नंदा पुंजलवार आदि का विशेष सहयोग मिला।
Created On :   26 July 2026 10:00 PM IST












