छात्रों की पहल: बिना बिजली ताजा रहेंगी सब्जियां, सीएसएमएसएस कृषि कॉलेज के छात्रों ने बनाया जीरो एनर्जी कूल चेंबर

बिना बिजली ताजा रहेंगी सब्जियां, सीएसएमएसएस कृषि कॉलेज के छात्रों ने बनाया जीरो एनर्जी कूल चेंबर
  • ईंट-बालू के देसी कोल्ड स्टोरेज से किसानों को राहत
  • बिना बिजली का कोल्ड स्टोरेज वाष्पीकरण (इवैपोरेशन) के सिद्धांत पर काम करता है

Sambhaji Nagar News. सही रखरखाव और कोल्ड स्टोरेज की कमी के कारण फसल खराब होने की समस्या से जूझ रहे छोटे किसानों के लिए 'जीरो एनर्जी कूल चेंबर' वरदान साबित हो रहा है। सीएसएमएसएस कृषि महाविद्यालय (कांचनवाड़ी) के छात्रों ने पैठण तहसील के पाडली गांव में किसान नानासाहब भांडे के खेत पर इस देसी तकनीक का सफल प्रदर्शन किया।

क्या है जीरो एनर्जी कूल चेंबर?

ईंट, बालू और जूट की बोरियों से बना यह बिना बिजली का कोल्ड स्टोरेज वाष्पीकरण (इवैपोरेशन) के सिद्धांत पर काम करता है। यह बाहरी तापमान की तुलना में अंदर 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक ठंडक बनाए रखता है और 90% से अधिक नमी बनाए रखता है, जिससे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजी रहती हैं।

संस्थान के अध्यक्ष रणजीत मुले, सचिव पद्माकरराव मुले, डॉ. श्रीकांत देशमुख तथा प्राचार्य डॉ. एम.बी. पाटील ने छात्रों और ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की।

इनकी रही उपस्थिति

इस उपक्रम को चंचल कोकाटे, ऋतुजा सांगले, श्रुति मगर, सलोनी कवारे, मनीषा मोरे, अनुजा मच्छी, प्राची पवार, गीता केकान, वैष्णवी राठोड़, वैष्णवी गुडला, तनवी साठे, श्रीनिवास शिंदे और विवेक बणजगोले ने अमल में लाया। इस अवसर पर कृषि मित्र राजू हुड, राम भांडे, शिवाजी हुड, कैलास हुड, रामभाऊ रहाटवाडे तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Created On :   26 July 2026 6:03 PM IST

Tags

Next Story