- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- क्राइम ब्रांच ने 13 दिन में सुलझाया...
गुत्थी सुलझी: क्राइम ब्रांच ने 13 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, आरोपी गिरफ्तार - विवाद में रिक्शाचालक ने की थी हत्या

Sambhaji Nagar News. एमआईडीसी सिडको थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिले एक अज्ञात व्यक्ति के सड़े-गले शव की गुत्थी अपराध शाखा ने 13 दिन में सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेख अनीस शेख अनीब (26), निवासी जुलेखा नगर, देवलाई (मूल निवासी राजाराय टाकली, खुलताबाद) के रूप में हुई है। वह ऑटो रिक्शा चालक है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा, मोबाइल फोन समेत 1.10 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को गांधेली फाटा के सामने बाजाज रोड किनारे झाड़ियों में गोरख अर्जुन राऊत (35), निवासी गेवराई, जिला बीड़, का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। शुरुआती जांच में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद एमआईडीसी सिडको थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े -धाराशिव-बीड़-छत्रपति संभाजीनगर नई रेल लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। मृतक घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन था, इसका कोई सुराग नहीं था। इसके बाद अपराध शाखा ने देवलाई चौक से झाल्टा फाटा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि 12 जुलाई की शाम आरोपी ने गोरख राऊत को अपने ऑटो में बैठाया था। दोनों केम्ब्रिज चौक और पुराने बीड़ बाईपास क्षेत्र में घूमने के बाद झाल्टा फाटा स्थित एक देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर गांधेली फाटा के सामने झाड़ियों में पहुंचे। वहीं शराब पीने के दौरान किसी निजी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने पत्थर से गोरख के सिर पर कई वार किए और उसे गंभीर हालत में छोड़कर ऑटो लेकर फरार हो गया। अधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण गोरख की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े -फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पी करीब साढ़े 18 हजार वर्गफुट जमीन, फिर बेची - 18 पर केस, 4 गिरफ्तार
लगातार सीसीटीवी विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
Created On :   26 July 2026 5:38 PM IST
Tags
- छत्रपति संभाजीनगर
- महाराष्ट्र समाचार
- Chhatrapati Sambhaji Nagar News
- Maharashtra News
- Aurangabad News
- सिल्लोड
- Sillod News
- कन्नड़
- Kannad News
- पैठण
- Paithan News
- खुलताबाद
- Khultabad News
- फुलंब्री
- Phulambri News
- वैजापुर
- Vaijapur News
- गंगापुर
- Gangapur News
- सोयगांव
- Soygaon News
- औरंगाबाद ग्रामीण
- Aurangabad Rural News
- शेंद्रा
- Shendra News
- बिड़कीन
- Bidkin News
- वालूज
- Waluj News
- देवगांव रंगारी
- पिशोर
- अजंता
- Ajanta News
- फर्दापुर
- Fardapur News
- लासूर स्टेशन
- Lasur Station News
- कन्नड ग्रामीण
- पैठण ग्रामीण
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार।












