प्रदर्शन: एमपीएससी छात्रों का आक्रोश - 2 हजार विद्यार्थी जुटे, अध्यक्ष भीमनवार के इस्तीफे की मांग

एमपीएससी छात्रों का आक्रोश - 2 हजार विद्यार्थी जुटे, अध्यक्ष भीमनवार के इस्तीफे की मांग
  • अभिजीत दिपके का ऐलान- सोशल मीडिया पर चलाएंगे भीमनवार इस्तीफा दो
  • पेपर लीक के आरोपों की जांच और आयोग में सुधार की मांग
  • अमरावती के बाद संभाजीनगर में बैठक, अब नाशिक की तैयारी

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर. एमपीएससी की कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ हुई बैठक में करीब 2 हजार एमपीएससी अभ्यर्थी शामिल हुए। बैठक में आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग उठी। बैठक में दिपके ने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर दो मिनट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तथा ‘भीमनवार इस्तीफा दो’ अभियान चलाने का आह्वान किया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए विद्यार्थियों की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

अमरावती के बाद संभाजीनगर में बैठक, अब नाशिक की तैयारी

इससे पहले 19 सितंबर को अमरावती में भी एमपीएससी अभ्यर्थियों की बैठक हुई थी। अब अगली बैठक नाशिक में प्रस्तावित है। इससे पहले सीजेपी ने 24 सितंबर तक अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी अभियान की बात कही थी।

पेपर लीक पर अध्यक्ष का पक्ष भी सामने

एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सितंबर में कहा था कि ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक जनवरी 2026 में हुआ था, जबकि उन्होंने आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ 18 फरवरी और कार्यभार 3 मार्च 2026 को संभाला। आयोग ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और जांच शुरू है

Created On :   21 Sept 2026 2:00 PM IST

Tags

Next Story