Chhattisgarh News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान आयोजित

यह भी पढ़े -अखिलेश यादव ने किससे जोड़े भ्रष्टाचार के तार? राम मंदिर चढ़ावा चोरे से लेकर यूपी चुनाव 2027 तक, जानें सपा चीफ का जवाब
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई।
इस अवसर पर छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों, मध्याह्न भोजन सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को नियमित अध्ययन, विद्यालय में सतत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की सहभागिता रही।
Created On :   1 July 2026 5:14 PM IST













