Chhattisgarh News: सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुआ बड़ा धमाका, बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, 40 घायल

सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुआ बड़ा धमाका, बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, 40 घायल

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार (14 अप्रैल) को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। खबर है लगभग 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका होने के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने कहा, "यह एक दुखद घटना है, मृतक परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। इसकी जांच की जाएगी, और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।''

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, सक्ती जिले सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में कई श्रमिकों की असमय मृत्यु और अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को उनके चरणों में स्थान मिले और वे इस मुश्किल वक्त में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए, मैं इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

खबर है कि हादसे के समय पावर प्लांट में 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद श्रमिल अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Created On :   14 April 2026 7:37 PM IST

Tags

Next Story