Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रेलवे के डीआरएम ने की मुलाकात, पुनर्विकसित स्टेशनों के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का दिया आमंत्रण पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रेलवे के डीआरएम ने की मुलाकात, पुनर्विकसित स्टेशनों के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का दिया आमंत्रण पत्र
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डी.आर.एम. केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डी.आर.एम. केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

डी.आर.एम. ने अमृत भारत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित राज्य के मुरी एवं पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रदान किया।

इन पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन कार्यक्रम 17 जुलाई 2026 को निर्धारित है।

Created On :   17 July 2026 2:38 AM IST

Tags

Next Story