- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दुबई पहुंचे CM मोहन यादव, अरब संसद...
CM Mohan Yadav Foreign Visit: दुबई पहुंचे CM मोहन यादव, अरब संसद अध्यक्ष से मुलाकात, GIS 2027 के लिए निवेशकों को दिया न्योता

Digital Desk | डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार से चार दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने दुबई में अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यामाही से मुलाकात की, जहां उनके साथ संसद के सदस्य भी मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में निवेश और अरब संसद के अन्य सदस्यों को GIS 2027 में निवेशकों के साथ आने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में नए निवेश, व्यावसायिक साझेदारियों और दीर्घकालिक सहयोग के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सीएम मोहन यादव दुबई में आयोजित होने वाले एआईएम कांग्रेस-2026 के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां पर मध्य प्रदेश पवेलियन के जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश के मौके, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग देशों के नीति-निर्माताओं और यूएई के शीर्ष व्यावसायी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनों पर चर्चा करने वाले हैं। उनकी यह यात्रा 6 से 9 सितंबर तक रहने वाली है।
Created On :   6 Sept 2026 7:29 PM IST









