- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: बिना भेदभाव सभी लोगो...
मध्य प्रदेश: बिना भेदभाव सभी लोगो के बन रहे पक्के मकान - गोविंद सिंह राजपूत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के बिलहरा तथा सुरखी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को किस्त की राशि हस्तांतरित की। श्री राजपूत ने बिलहरा तथा सुरखी हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 6.68करोड़ की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की। संबल योजना के तहत 1करोड़ 5 लाख की राशि संबल कार्ड धारकों के खाते में डाली सभी कार्यकर्ताओं का तथा क्षेत्र वासियों का भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि आज सुरखी विधानसभा क्षेत्र में परिवारों को आवास का लाभ मिला है। भाजपा की सरकार ने बिना भेदभाव किए हर परिवार को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया है बिना भेदभाव सबका विकास हमारा संकल्प है जो क्षेत्र में देखा जा सकता है। हर परिवार के पास खुद का पक्का मकान हो यह हर व्यक्ति का सपना होता है, यह सपना बीजेपी की सरकार ने सच करके दिखाया है।
#मध्य_प्रदेश: बिना भेदभाव सभी लोगो के बन रहे पक्के मकान - गोविंद सिंह राजपूत#GovindSinghRajput #MadhyaPradeshElection2023 #MadhyaPradesh @ChouhanShivraj @OfficeofSSC #Elections2023 #Bhopal #BreakingNews pic.twitter.com/PyqqGtu8uP
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) July 15, 2023
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अभी कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना में वह 1500 रूपए प्रतिमाह देंगे। उन्होंने कहा कि आप उसमें विश्वास कीजिए जो मिल रहा है, जो कांग्रेस बोल रही है वह झूठ बोल रही है, जैसे किसानों के कर्जमाफी की बात कह कर कांग्रेस ने वोट ले ली फिर किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इसी तरह के लुभावने वादे करके आपको भ्रमित करने के लिए लोग आएंगे लेकिन आपको विकास का साथ देना है विकास करने वाली सरकार को चुनना है भाजपा की सरकार ने हर व्यक्ति हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है इन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है अपने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करे।
भारत का विश्व में बढ़ा है मान:
सुरखी में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक मे शामिल हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व में बड़ा है विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर भाजपा नेता लखन चौबे ,राकेश तिवारी ,मनीष गुरु, नर्मदा सिंह, सरवन सिंह ,महाराज सिंह अरुण गोतम ,कमलेश पांडे, मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी युवा, मोर्चा अध्यक्ष संदीप ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   15 July 2023 8:59 PM IST












